कनाडा में सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग करने वाला दूसरा आरोपी फरार

मैनिटोबा.
कनाडा में सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ढिल्लों के ब्रिटिश कोलंबिया के वैनकूवर स्थित आवास के घर के बाहर फायरिंग की गई थी। वहीं इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। पुलिस ने 30 अक्टूबर को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कनाडा के ही मैनिटोबा में रहने वाले अबजीत किंगरा के रूप में हुई है। उसपर कुछ वाहनों में आग लगाने का भी आरोप है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक अबजीत किंगरा को ओंटारियो से गिरफ्तार किया गया है। दरअसल एपी ढिल्लों के घर पर 1 सितंबर 2024 को फायरिंग की गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पोस्ट करके लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। पोस्ट में कहा गया था, विक्टोरिया आइलैंड वाला घर एपी ढिल्लों का है। ये बड़ी फीलिंग ले रहा है। सलमान खाने को गाने में लेकर आया था। जिस अंडरवर्लड लाइफ की तुम लोग कॉपी कर रहे हो, हम लोग वास्तविकता में जी रहे हैं। औकात में रहो नहीं तो कुत्ते की मौत मरोगे।

पुलिस ने 23 साल के विक्रम शर्मा के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी किया है। कनाडा का मानना है कि वह भारत में है। कनाडा पुलिस का कहना है कि उसके पास विक्रम की कोई तस्वीर नहीं है। हालांकि कुछ पहचान के निशान जारी किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक वह दक्षिण एशियाई शख्स है और उसकी हाइट 5 फीट 9 इंच के करीब है। वजन करीब 200 पाउंड यानी 90 किलो के आसपास है। उसकी आंखें भूरी हैं और बाल काले हैं।

बता दें कि एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग के बाद पास खड़े वाहन में भी आग लगा दी गई थी। पुलिस अधीक्षक टॉड प्रेस्टन ने कहा, जांच के साथ ही मुख्य संदिग्धों की तलाश जारी रहेगी। उन्हें गिरफ्तार जरूर किया जाएगा।

admin

Related Posts

ISRO ने चंद्रयान-4 के लिए चांद के साउथ पोल में लैंडिंग साइट निर्धारित की, लैंड रोवर भेजेगा

बेंगलुरु  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो (ISRO) अपने अगले बड़े चंद्र मिशन की तैयारी में तेजी से जुट गया है. चंद्रयान-4 मिशन के लॉन्च होने में भले ही अभी…

भारत का सशक्त कदम: सिंधु नदी पर बांधों का जाल और पाकिस्तान की बढ़ती मुश्किलें

नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर के बाद अगर आपने सोचा होगा क‍ि भारत ने पाक‍िस्‍तान की ओर ध्‍यान देना बंद कर द‍िया है तो रुक‍िये… भारत ने जम्मू-कश्मीर की बर्फीली वादियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह