बृजभूषण का पप्पू यादव पर तंज- बाहुबली बनते हैं और अब सुरक्षा मांग रहे, लॉरेंस पर क्यों बोले

कैसरगंज.
यूपी में कैसरगंज के पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सांसद पप्पू यादव पर तंज किया है। बृजभूषण ने कहा कि बिहार के अंदर एक नेता बड़े बाहुबली बनते हैं और अब सुरक्षा मांग रहे हैं। ऐसा बयान क्यों देते है जो सुरक्षा मांगनी पड़े। दरअसल, संसाद पप्‍पू यादव ने कुछ दिनों पहले कहा था कि वह 24 घंटे में लॉरेंस बिश्‍नोई का नेटवर्क खत्‍म कर सकते हैं। इसके बाद उन्‍हें जान से मारने की धमकी मिलने लगी जिस पर पप्‍पू यादव ने सुरक्षा की मांग की है।

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने पैतृक आवास पर समर्थकों से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई हैं बिहार के बड़े बह़ुबली नेता हैं जो हर विषय पर बोलते हैं। अब सुरक्षा मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा बयान ही क्यों दिया था कि सुरक्षा मांगनी पड़े। आजकल जिसको देखो वही टिप्पणी करने लगता है। इनाम घोषित कर दे रहा है। उसके बाद सुरक्षा मांगने लगता है।

बृजभूषण ने कहा कि मेरी सरकार से अपील है कि इन सब पर रोक लगना चाहिए। ऐसा करने वालों को सरकार कोई सुरक्षा ना दे। उन्होंने कहा कि देश, धर्म, समाज और व्यक्ति पर बोलने वालों पर रोक लगनी चाहिए। समाज में नफरत फैलाने वालों पर नकेल लगाना जरूरी है।

पप्पू यादव के लिए जेड प्लस सुरक्षा की मांग
आपको बता दें कि विश्नोई गैंग द्वारा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी की मिली है। सांसद कार्यालय के सचिव देवाशीष पासवान ने केन्द्र सरकार से आग्रह किया है कि सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की जाय। उन्होंने कहा कि सांसद को बार-बार माफियाओं द्वारा पहले भी कई बार धमकी मिल चुका है। गृह मंत्री से आग्रह किया कि सांसद पप्पू यादव को अविलंब जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराएं।

पप्पू ने लॉरेंस बिश्नोई को दो टके का क्रिमिनल कहा था
सांसद पप्पू यादव ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई को दो टके का क्रिमिनल कहा था और दावा कर दिया कि कानून इजाजत दे तो वो 24 घंटे में लॉरेंस का नेटवर्क खत्म कर देंगे। जेल में सुरक्षित बैठा लॉरेंस बिश्नोई कई चर्चित लोगों की हत्या सुपारी किलरों से करवा चुका है। लॉरेंस के घोषित टारगेट में सलमान खान सबसे ऊपर हैं।

admin

Related Posts

4 उम्मीदवारों के नाम का हुआ ऐलान, जानें किसे मिला टिकट और कौन हैं कोयल मल्लिक

कलकत्ता  पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इस सूची में राजनीति, प्रशासनिक…

सुधांशु त्रिवेदी बोले- देश को सच बताएं गांधी परिवार, विदेशी कनेक्शन पर उठे सवाल

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सेमीफाइनल का टिकट दांव पर: वेस्टइंडीज से आर-पार की भिड़ंत में टीम इंडिया

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 0 views
सेमीफाइनल का टिकट दांव पर: वेस्टइंडीज से आर-पार की भिड़ंत में टीम इंडिया

साउथ अफ्रीका चुनौती बड़ी, लेकिन जिम्बाब्वे का इरादा अभियान को शानदार अंजाम देने का

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
साउथ अफ्रीका चुनौती बड़ी, लेकिन जिम्बाब्वे का इरादा अभियान को शानदार अंजाम देने का

क्लीन स्वीप का खतरा! ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत में भारतीय महिला टीम के सामने बड़ी चुनौती

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 2 views
क्लीन स्वीप का खतरा! ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत में भारतीय महिला टीम के सामने बड़ी चुनौती

पाकिस्तान टीम में कप्तानी पर घमासान: शाहिद अफरीदी ने शादाब को आगे बढ़ाया, सलमान अली की कुर्सी खतरे में

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान टीम में कप्तानी पर घमासान: शाहिद अफरीदी ने शादाब को आगे बढ़ाया, सलमान अली की कुर्सी खतरे में

‘करो या मरो’ मैच में क्या खेलेंगे रिंकू सिंह? BCCI अपडेट से बढ़ी टीम इंडिया की उम्मीदें

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 2 views
‘करो या मरो’ मैच में क्या खेलेंगे रिंकू सिंह? BCCI अपडेट से बढ़ी टीम इंडिया की उम्मीदें

बड़े मैच में बड़ा टारगेट – पाकिस्तान ने बनाए 213 रन

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 2 views
बड़े मैच में बड़ा टारगेट – पाकिस्तान ने बनाए 213 रन