मुख्यमंत्री ने कहा वाल्मीकि समाज की बेहतरी के लिए आज समाज द्वारा सौंपे गए सुझाव-पत्र पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महर्षि वाल्मीकि ने भगवान श्रीराम की गौरव गाथा लिपिबद्ध की। उस युग में मुद्रण सुविधा नहीं थी लेकिन ताड़ के पत्तों पर भगवान श्रीराम के विविध पक्षों को लिखकर आदर्श स्थापित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाल्मीकि समाज की बेहतरी के लिए आज समाज द्वारा सौंपे गए सुझाव-पत्र पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज लालघाटी स्थित गुफा मंदिर परिसर में महर्षि वाल्मीकि जयंती पखवाड़े के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयोजन के लिए वाल्मीकि समाज को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि पखवाड़े के शुभारंभ और समापन अवसर पर उपस्थित होने का मुझे सौभाग्य मिला है।

राज्यसभा सदस्य और राष्ट्र संत बालयोगी उमेश नाथ महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव वाल्मीकि जयंती पखवाड़े में वाल्मिकी धाम उज्जैन भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महर्षि वाल्मीकि के सम्मान में हुए कार्यक्रम को प्राथमिकता दी। वे किसी को गिरिजन या हरिजन न मानकर सम्मानित नागरिक मानते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अयोध्या में एयरपोर्ट का नामकरण महर्षि वाल्मीकि विमानतल करने का कार्य किया गया है। इसके साथ ही उच्च सदन में वाल्मीकि समाज के व्यक्ति को बिठाया गया। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के समर्थन से यह संभव हुआ है।

कार्यक्रम में सकल वाल्मीकि समाज द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राज्य सभा सदस्य एवं राष्ट्र संत बालयोगी उमेश नाथ जी महाराज, पीठाधीश्वर श्रीक्षेत्र वाल्मीकि धाम, उज्जैन का सम्मान किया गया। कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल और नगर निगम भोपाल के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को वाल्मीकि रचित “रामायण’’ की प्रति सौंपी गई। सकल वाल्मीकि पंचायत और समाज द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया।

 

admin

Related Posts

राइस मिल उद्योग पर आर्थिक संकट, प्रदेश में 700 मिलें हुईं बंद!

 भोपाल  मध्य प्रदेश का राइस मिल उद्योग इन दिनों गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रहा है। प्रदेश की करीब 1200 राइस मिलों में से लगभग 700 मिलें बंद हो चुकी…

ग्वालियर के आमखो-कस्तूरबा रोड पर एक साल तक रहेगा बंद, ट्रैफिक डायवर्जन के लिए नया प्लान जारी

 ग्वालियर  शहर की चिकित्सा व्यवस्था को आधुनिक बनाने और अस्पतालों के बीच निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए हजार बिस्तर अस्पताल को कमलाराजा (KRH) एवं जयारोग्य अस्पताल (JAH) से अंडरपास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मनीषा चौहान के गोल से भारत पहुंचा हॉकी विश्व कप क्वालीफायर फाइनल में

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 1 views
मनीषा चौहान के गोल से भारत पहुंचा हॉकी विश्व कप क्वालीफायर फाइनल में

बुमराह-हेजलवुड को धूल चटाने वाला खिलाड़ी बनेगा भारत का सबसे युवा डेब्यूटेंट?

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 1 views
बुमराह-हेजलवुड को धूल चटाने वाला खिलाड़ी बनेगा भारत का सबसे युवा डेब्यूटेंट?

चेन्नई vs कोलकाता: गायकवाड़-सैमसन की जोड़ी vs रहाणे की टीम, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 1 views
चेन्नई vs कोलकाता: गायकवाड़-सैमसन की जोड़ी vs रहाणे की टीम, कौन मारेगा बाजी?

प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की बेजोड़ गेंदबाजी के सामने राजस्थान की टीम हुई नतमस्तक

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 1 views
प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की बेजोड़ गेंदबाजी के सामने राजस्थान की टीम हुई नतमस्तक

ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में किया बंपर इजाफा, जानें चैम्पियन को मिलने वाली राशि

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 3 views
ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में किया बंपर इजाफा, जानें चैम्पियन को मिलने वाली राशि

आज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने रन की जरूरत और कौन सा रिकॉर्ड टूटेगा

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 3 views
आज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने रन की जरूरत और कौन सा रिकॉर्ड टूटेगा