पीएम जन-मन में 37.65 लाख पीवीटीजी व्यक्ति हितग्राहीमूलक योजनाओं से हुए लाभान्वित

भोपाल
प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) योजना में 5 लाख 46 हजार 335 व्यक्तियों के जन-धन बैंक खाते खोले गये हैं। यह लक्ष्य की शत-प्रतिशत उपलब्धि है। जन-धन बैंक खाते खोलने के लिये सरकार द्वारा 5 लाख 46 हजार 335 व्यक्तियों को ही चिन्हित किया गया था।

पीएम जन-मन में हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभ वितरण के लिये 40 लाख 35 हजार 376 व्यक्तियों को पात्र पाया गया था। सरकार के त्वरित व कारगर प्रयासों से अब तक 37 लाख 65 हजार 294 पीवीटीजी व्यक्तियों (लक्ष्य के विरुद्ध 93.31 प्रतिशत उपलब्धि) को सभी प्रकार की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ दिया जा चुका है।

विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों (पीवीटीजी) के तीव्र विकास के लिये विशेष प्रयास तेजी से किये जा रहे हैं। इन पीवीटीजी परिवारों को केन्द्र व राज्य सरकार की सभी हितग्राहीमूलक व विकासमूलक योजनाओं एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमों का सीधा लाभ देकर इनके स्थायी रोजगार की व्यवस्था भी की जा रही है।

प्रदेश में विशेष पिछड़ी जनजातियों की पूरी आबादी में सभी के आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनाने के साथ-साथ सबके जन-धन बैंक खाते भी खोले जा रहे हैं। साथ ही इन सभी के जाति प्रमाण-पत्र बनाने के अलावा इस जनजाति समूह के पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ भी दिया जा रहा है।

अब तक लक्षित आबादी के 10 लाख 94 हजार 478 व्यक्तियों के आधार कार्ड (96.40 प्रतिशत उपलब्धि), 9 लाख 81 हजार 86 व्यक्तियों के जाति प्रमाण-पत्र (97.90 प्रतिशत उपलब्धि), 6 लाख 93 हजार 568 व्यक्तियों के आयुष्मान भारत कार्ड (77.18 प्रतिशत उपलब्धि) तैयार कर लिये गये हैं। इसी प्रकार लक्षित आबादी/समूह के 88 हजार 678 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्रोत्साहन राशि का लाभ देकर (99.60 प्रतिशत उपलब्धि) 58 हजार 899 किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड (99.10 प्रतिशत उपलब्धि) भी बना दिये गये हैं।

1.04 लाख व्यक्तियों को मिली आवास निर्माण की राशि, 31 हजार 719 आवास बनकर तैयार
योजना के अंतर्गत पीवीटीजी के लिये आवास योजना के अंतर्गत 1 लाख 38 हजार 826 हितग्राहियों को पक्के आवास मंजूर किये गये हैं। इनमें से 1 लाख 4 हजार 242 हितग्राहियों के बैंक खाते में आवास निर्माण राशि हस्तातंरित कर दी गई है। अब तक 31 हजार 719 हितग्राहियों के आवास तैयार हो गये हैं।

उल्लेखनीय है कि पीएम जन-मन के अन्‍तर्गत मध्यप्रदेश के चिन्हित 24 जिलों में निवासरत बैगा, भारिया एवं सहरिया विशेष पिछड़ी जनजाति समूह की सम्पूर्ण आबादी को विभिन्न प्रकार की सहायता व रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण देकर इन्हें विकास की नई राह से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। पीएम जन-मन भारत सरकार के 9 मंत्रालयों की 11 चिन्हित अधोसंरचना एवं विकासमूलक गतिविधियों एवं 7 हितग्राहीमूलक योजनाओं के घर पहुंच लाभ प्रदाय पर केन्द्रित एक महा अभियान है। इसके तहत मध्यप्रदेश में करीब 7 हजार 300 करोड़ रूपये व्यय कर इन 3 विशेष पिछड़ी जनजातियों के समग्र कल्याण के लिये कारगर कदम उठाकर इन सभी को आधुनिक विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के ठोस प्रयास किये जा रहे हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

    भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही से घर का रास्ता भटक गए मानसिक रूप से अस्वस्थ 10 वर्षीय बालक को…

    स्वच्छता में नंबर-1 इंदौर अब भीषण जल संकट से जूझ रहा, तीन साल तक टैंकरों पर निर्भरता बढ़ी

    इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह है कि 35 लाख से ज्यादा जनसंख्या वाला यह शहर आज भी पानी के मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां