राघव ने परिणीति को चिढ़ाया और खींचे बाल, एक्टर बोलीं मेरे चांद

मुंबई,

परिणीति चोपड़ा और ‘आप’ राघव चड्ढा पिछले साल राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे थे। परिणीति ने नई दिल्ली में अपना दूसरा करवा चौथ मनाया। सोशल मीडिया पर एक्टिव कपल ने करवा चौथ की तस्वीरें शेयर की। इसमें राघव परिणीति की पोनी टेल खींचते देखे जा सकते हैं।

साझा की गई तस्वीरों में से एक में जोड़ा हाथ पकड़े गार्डन में टहलता नजर आ रहा है। दूसरे में जोड़ा एक-दूसरे को देखता तो तीसरे में परिणीति पति राघव को मेंहदी दिखाती नजर आ रही हैं। एक अन्य तस्वीर में राघव, परिणीति की पोनीटेल खींचते हुए नजर आ रहे हैं।

राघव चड्ढा ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर करवा चौथ की तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों को साझा कर उन्होंने लिखा ‘मैं इस बात से बहुत हैरान हूं कि आप पूरे दिन इतनी ताकत के साथ कैसे व्रत करती हैं। आपने सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक इस दिन में इतना प्यार और समर्पण व्यक्त किया है कि मैं बहुत भावुक हूं… यह मुझे आश्चर्य में डालता है और मैं कभी भी इस तरह की निःस्वार्थता की बराबरी कैसे कर सकता हूं… हैप्पी करवा चौथ, मेरी प्यारी पारू।

वहीं, करवा चौथ की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कर परिणीति ने लिखा ‘मेरा चांद और मेरे सितारे। मेरे जीवन के प्यार को करवा चौथ की शुभकामनाएं’। साझा की गईं तस्वीरों में परिणीति अन्य महिलाओं के बीच सरगी थाली के साथ व्रत रखते नजर आ रही हैं। ‘इश्कजादे’ अभिनेत्री ने अपने पहले करवा चौथ व्रत के लिए गुलाबी रंग के सलवार सूट को पहना था, जिसके साथ वह हल्के कान के झुमके को पेयर करती नजर आईं। वहीं, राघव पिस्ता हरे कुर्ता पायजामा के साथ नेहरू जैकेट पहने नजर आए।

परिणीति ने इस अवसर के लिए अपनी साधारण सी मेंहदी डिजाइन की एक झलक भी दिखाई थी। परिणीति और राघव ने मई 2023 में दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। उन्होंने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की थी।

परिणीति इसी साल रिलीज इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में नजर आई थीं। इस बायोग्राफिकल-ड्रामा में चोपड़ा के साथ दिलजीत दोसांझ भी थे, जिन्होंने फिल्म में लोक गायक अमर सिंह चमकीला का किरदार निभाया था।

  • admin

    Related Posts

    200 करोड़ के आंकड़े को पार किया धुरंधर 2 ने, रणवीर सिंह और आदित्य धर का जश्न

    मुंबई आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. दर्शकों का इंतजार खत्म हुआ और 19 मार्च को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी…

    धुरंधर 2 में बड़ा सरप्राइज! बड़े साहब की एंट्री से मचा तहलका, दाऊद की जिंदगी से जुड़े नए राज

    मुंबई धुरंधर 2 देखने वालों के मन में बड़े साहब को लेकर जो सवाल था उसका जवाब तो मिल गया। अब दाऊद को लेकर लोगों के मन में कई सवाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 3 views
    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान