अमित शाह ने कहा- उनके कर्तव्य परायणता की सराहना की और कहा कि बहादुर और वीर पुलिस कर्मी देश का गौरव हैं

 

नई दिल्ली
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस पर यहां राष्ट्रीय पुलिस स्मारक जाकर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्री शाह ने पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए उनके कर्तव्य परायणता की सराहना की और कहा कि बहादुर और वीर पुलिस कर्मी देश का गौरव हैं। उन्होंने कहा कि ये पुलिसकर्मी कश्मीर से कन्याकुमारी और कीबितू से कच्छ तक देश की रक्षा में जुटे हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस पर वह पुलिस कर्मियों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन शहीद पुलिस कर्मियों की शहादत का सम्मान करने तथा उनके परिजनों को यह विश्वास दिलाने के लिए मनाया जाता है कि जिस उद्देश्य के लिए उनके परिवार के सदस्य ने बलिदान दिया है उसे हर हालत में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस उन महान वीर पुलिस कर्मियों के सम्मान में मनाया जाता है जिन्होंने 21 अक्टूबर 1959 को चीन की साजिश का मुंह तोड़ जवाब देते हुए देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया था।

गृह मंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान कश्मीर और पूर्वोत्तर के क्षेत्र में हमारे वीर पुलिस कर्मियों तथा सैनिकों के समर्पण से करीब करीब शांति बहाली हो गई है। उन्होंने कहा कि बहादुर सुरक्षाकर्मी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए समर्पित हैं। श्री शाह ने कहा कि तीन नए आपराधिक कानून यह सुनिश्चित करेंगे कि देश में दुनिया का सबसे बेहतर अपराधिक न्याय तंत्र स्थापित हो। इन नए कानून के पूरी तरह लागू हो जाने के बाद देश में किसी को भी न्याय के लिए 3 वर्ष से अधिक समय का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

 

admin

Related Posts

कॉर्डेलिया क्रूज विवाद में समीर वानखेड़े पर कसा शिकंजा, हाई कोर्ट ने दी अनुमति

नई दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट ने 2021 के कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स मामले में तत्कालीन आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रखने की मंजूरी दे दी है। अदालत…

कंधार की कार्रवाई का जवाब या नई साजिश? इस्लामाबाद में एयरस्ट्राइक से हड़कंप

इस्लामाबाद भारत के दो पड़ोसी देशों पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शुरु हुई जंग विध्वसंक रूप लेते जी रही है। ताजा हमले में अफगानिस्तान की तालिबान सेना ने पाकिस्तान की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 3 views
अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 3 views
सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा