इंदौर की सड़कों पर दौड़ी डबल डेकर बस, एक महीने का ट्रायल रन शुरू

इंदौर
 इंदौर में जल्द इलेक्ट्रानिक डबल डेकर बस शुरू होने वाली है. डबल डेकर बस का ट्रायल रन शुरू हो गया है. जल्द ही यह इंदौर की सड़कों पर दौड़ती हुई नजर आएंगी. शहर में डबल डेकर बस की शुरूआत को इंदौर के लिए एक बड़ी सौगात माना जा रहा है.

ट्रायल रन पूरा होने के बाद तय होगा डबल डेकर बस का रूट

गौरतलब है  कैबिनेट मंत्री (शहरी विकास एवं आवास विभाग) कैलाश विजयवर्गीय, महापौर और ए.आई.सी.टी.एस.एल बोर्ड के अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव ने अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड परिसर से "इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस" का ट्रायल रन प्रारंभ किया. ट्रायल रन के बाद रूट तय किया जाएगा.

एक माह तक इंदौर शहर के विभिन्न मार्गों पर चलेगा ट्रायल रन

मुंबई से स्विच मोबिलिटी के माध्यम से शहर पहुंची इलेक्ट्रानिक डबल डेकर बस का ट्रायल रन एक माह तक चलेगा. बस की फिजीबिलिटी टेस्ट का ट्रायल रन शहर के विभिन्न मार्गों पर संचालित की जाएगी. इलेक्ट्रानिक बस की लंबाई 9.7 मीटर, चौड़ाई 2.6 मीटर, ऊंचाई 4.7 मीटर है. डबल डेकर बस के फ्लोर सीट पर 29 और ऊपर 36 यात्री बैठ सकेंगे.

एक बार चार्ज होने पर 250 किमी तक चलेगी
इस बस को स्विच मोबिलिटी कंपनी ने तैयार किया है। बस में डबल चार्जर सिस्टम है। इससे बस के ई-रिचार्ज होने वाला समय आधा हो जाता है। यानी सिंगल चार्जर से बस अगर 6 घंटे में चार्ज होती है तो डबल चार्जर से बस 3 घंटे में ही चार्ज हो जाएगी। वहीं, एक बार चार्ज होने पर ये बस करीब 250 किलोमीटर की सफर तय करती है।. ट्रायल रन के दौरान सभी अतिथियों ने ए.आई.सी.टी.एस.एल कार्यालय से शिवाजी वाटिका होते हुए एग्रीकल्चर कॉलेज से पिपलिहाना चौराहा होते हुए दोबारा शिवाजी वाटिका से गीता भवन होते हुए ए.आई.सी.टी.एस.एल तक सफर किया.

ये सुविधाएं हैं खास
बस में पावरफुल एसी के साथ ही जीपीएस, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, फायर अलार्म, सीसीटीवी कैमरे, ऑनबोर्ड यूनिट जैसी कई सुविधाएं दी गई है, जो यात्रा को सुरक्षित भी बनाएंगी।

 

admin

Related Posts

ट्रेन में बच्चों की तस्करी का शक, उज्जैन-नागदा में रात 3 बजे तक सर्च ऑपरेशन चला, 26 नाबालिगों को बचाया

उज्जैन उज्जैन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात बच्चों की तस्करी की सूचना पर बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन को उज्जैन और फिर नागदा स्टेशन पर रोककर पुलिस,…

डॉ. यादव का सुझाव: मध्यप्रदेश को विमानन क्षेत्र में रोल मॉडल बनाएं

विमानन क्षेत्र में मध्यप्रदेश को बनाएं रोल मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ.यादव प्रदेश की विमानन नीति की सफलता में जोड़ें नए आयाम रीवा से सर्वाधिक 24 हजार यात्रियों ने लिया हवाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वेपिंग विवाद में फंसे : का ड्रेसिंग रूम क्यों बना सवालों के घेरे में?

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 2 views
वेपिंग विवाद में फंसे : का ड्रेसिंग रूम क्यों बना सवालों के घेरे में?

रियान पराग की टीम का पलड़ा भारी, दबाव में दिल्ली कैपिटल्स

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 2 views
रियान पराग की टीम का पलड़ा भारी, दबाव में दिल्ली कैपिटल्स

कोहली के 450 छक्के, बटलर के 200 IPL सिक्स और गुजरात की जीत

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 2 views
कोहली के 450 छक्के, बटलर के 200 IPL सिक्स और गुजरात की जीत

RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस