लड़ते-लड़ते दुकान में घुसकर मचाई तबाही, राजस्थान-केकड़ी में आवारा गौवंशों की लड़ाई में एक व्यक्ति घायल

केकड़ी.

शहर में दो आवारा गौवंशों ने सदर बाजार में कोहराम मचा दिया। वे आपस में लड़ते-लड़ते अचानक एक दुकान में जा घुसे, जिससे न केवल दुकान के सारे सामान व कांच के काउंटर आदि तहस-नहस हो गए, बल्कि उनकी चपेट में आकर वहां खड़ा एक युवक भी बुरी तरह जख्मी हो गया।

जानकारी के अनुसार शाम सदर बाजार गणेश प्याऊ के पास विचरण कर रहे एक गाय और सांड आपस में भिड़ गए। दोनों पशु लड़ाई करते-करते अचानक नजदीक स्थित पवन कुमार सोनी की दुकान में रखे कांच के काउंटर पर गिर गए। अचानक हुए घटनाक्रम में दुकान के काउंटर के पास खड़ा केकड़ी निवासी सत्यप्रकाश सोनी सांड की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सत्यप्रकाश सोनी के शरीर मे कांच के टुकड़े फंस गए। लोगों ने जैसे-तैसे दोनों पशुओं को दूर खदेड़ा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और घायल को लहूलुहान हालात में तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायल सत्यप्रकाश सोनी के चेहरे, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना में पवन सोनी की दुकान का काउंटर पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और सड़क पर कांच ही कांच हो गए। काउंटर में रखे चांदी का सामान भी सड़क पर फैल गया।

admin

Related Posts

धमकी से आतंकी साजिश तक: RDX के साथ गिरफ्तार हुआ अली अकबर, सामने आई चौंकाने वाली कहानी

अजमेर हरियाणा के अंबाला में 2 किलो आरडीएक्स और आईईडी के साथ गिरफ्तार किए गए अजमेर निवासी अली अकबर उर्फ बाबू का आपराधिक रिकॉर्ड पहले भी सामने आ चुका है।…

राजस्थान में IED से बम ब्लास्ट की साजिश, पाकिस्तान से भेजे गए विस्फोटक का 4 दिन तक इंतजार

अजमेर  सरहद पार से ड्रोन के जरिए भेजे गए मौत के सामान (RDX) ने राजस्थान से लेकर हरियाणा तक खौफनाक साजिश का जाल बुना था। अंबाला में करीब 2 किलो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 0 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी