इन राशि के लोगों को पहनना चाहिए नीलम, मिलेगा भाग्य का साथ

वैदिक ज्योतिष में शनि देव को न्याय प्रदाता और कर्मफल दाता माना गया है। वहीं शनि देव का रत्न नीलम होता है। माना जाता है कि जो व्यक्ति नीलम रत्न को धारण करता है उसे जीवन में कम संघर्षों का सामना करना पड़ता है। ऐसा व्यक्ति भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास रखते हैं। नीलम धारण करने से करियर और कारोबार में भी तरक्की मिलती है। आइए आज हम आपको बताते हैं किस राशि के जातकों को नीलम धारण करना चाहिए।

नीलम पहनना किन राशियों के लिए है शुभ?
नीलम रत्न पहनना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इसमें कुंभ और मकर राशि के लोग शामिल हैं, क्योंकि इन राशियों के स्वामी शनि देव होते हैं। इसके अलावा वृष, मिथुन, कन्या और तुला राशि के लोग भी नीलम धारण कर सकते हैं। जिन लोगों की कुंडली में शनि कमजोर होता है वह भी नीलम पहन सकते हैं। यदि शनि देव शुभ (उच्च) के कुंडली में स्थित हैं, तो भी नीलम पहना शुभ होता है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि देव त्रिकोण और कर्म भाव के स्वामी हैं और वह स्व या मित्र राशि में विराजमान हैं, तो भी नीलम रत्न धारण किया जा सकता है।

नीलम रत्न धारण करने के लाभ
नीलम रत्न का संबंध शनि देव से होता है, इसलिए इसको धारण करने से व्यक्ति मेहनती और परिश्रमी होता है। साथ ही व्यक्ति को करियर और कारोबार में भी तरक्की मिलती है। जिन लोगों को अनिद्रा की शिकायत रहती है, वह भी नीलम रत्न धारण कर सकते हैं। धैर्य की कमी होने पर भी व्यक्ति नीलम पहन सकता है, लेकिन नीलम के साथ भूलकर भी माणिक्य और मूंगा नहीं पहनना चाहिए। इससे प्रभाव विपरीत भी हो सकते हैं।

नीलम धारण करने की विधि
सबसे अच्छा नीलम रत्न श्रीलंका देश में मिलता है, जिसे सीलोनी कहा जाता है। हालांकि यह थोड़ा महंगा भी होता है। दरअसल, नीलम रत्न शरीर के वजन के हिसाब से खरीदना चाहिए। नीलम को अंगूठी या पेंडेंट के रूप में धारण किया जा सकता है। नीलम को पंचधातु में धारण करना शुभ माना जाता है। इसे मध्यमा उंगली में पहना जा सकता है और इसे शनिवार के दिन धारण करना लाभप्रद होता है।

  • admin

    Related Posts

    इन फ्री एप्स से अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को बनाएं सुरक्षित

    एप्लीकेशन वह सॉफ्टवेयर हैं, जो आपके स्मार्टफोन की स्मार्टनेस को और बढ़ा देता हैं। आपके एंड्रायड फोन में आपकी प्राइवेसी से संबंधित बहुत सा डाटा होता है, जो अगर गलत…

    समय के साथ चेकअप जरूरी है सेहत के लिए

    अच्छा स्वास्थ्य सबकी चाहत होती है। बहुत से लोग स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए योगा, सैर, जिम, व्यायाम, तैराकी आदि नियमित रूप से करते रहते हैं। बहुत कम लोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 3 views
    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान