बाथरूम से आती दुर्गंध भगाने के लिए अपनाएं ये सस्ते और घरेलू उपाय

घर कितना भी साफ-सुथरा क्यों न हो लेकिन बाथरूम में दुर्गंध तो देखने वाले का सारा मूड खराब हो जाता है। घर में मेहमान आए हुए तो आपको इस वजह से शर्मिदा होना पड़ सकता है। वैसे तो बाजार से ऐसे बहुत सारे प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाते हैं जो बाथरूम से आने वाली गंदी सी गंध को आसानी से दूर कर देते हैं लेकिन यह प्रोडक्ट्स काफी महंगे होते हैं। ऐसे में इसकी जगह पर घरेलू चीजों का इस्तेमाल किया जाए तो ज्यादा बेहतर ऑप्शन होता है। यह घरेलू चीजें आपको किचन से आसानी से मिल सकती है लेकिन ध्यान रहें कि इन चीजों को असर दिखाने में कुछ वक्त लगता है इसलिए थोड़ा संयम से काम लें।

नींबू का रस
नींबू, किचन में मौजूद एक ऐसी चीज है, जिसके एक नहीं सैकड़ों उपयोग हैं। यह दुर्गंध दूर भगाने का सबसे बढ़िया तरीका है। ज्यादा मात्रा में नींबू के रस को फ्लोर पर डाल दीजिए। कुछ देर के लिए बाथरूम को बंद कर दीजिए। उसके बाद साफ पानी से बाथरूम को धो लीजिए।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा की कुछ ज्यादा सी मात्रा लेकर उसे बाल्टी में पानी लेकर घोल लीजिए। उसके बाद फ्लोर पर उस पानी को फैला दीजिए। कुछ देर उसे उसी तरह रहने दें। बाद में साफ पानी से फ्लोर को साफ कर लीजिए। ऐसे सप्ताह में 2 बार करने से बाथरूम की बदबू चली जाएगी।

सिरका
बाथरूम में स्मेल दूर भगाने के लिए आप सिरके का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सिरके को ज्यादा मात्रा में पानी में मिक्स करके फर्श पर फैला लें। कुछ देर ऐसा ही छोड़ने के बाद बाथरूम को पानी से धो ले। आपका फर्श चमक उठेगा।

साबुन का पानी
अगर आपके बाथरूम से बदबू आती है तो आप किसी सुगंधित डिटर्जेंट पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। डिटर्जेंट पाउडर को पानी में मिलाकर फर्श की सफाई करने से एक ओर जहां फर्श चमक उठता है वहीं बदबू भी कम हो जाती है। सप्ताह में 2 से 3 बार ऐसा करने से दुर्गंध हमेशा के लिए दूर हो जाती है।

 

  • admin

    Related Posts

    इन फ्री एप्स से अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को बनाएं सुरक्षित

    एप्लीकेशन वह सॉफ्टवेयर हैं, जो आपके स्मार्टफोन की स्मार्टनेस को और बढ़ा देता हैं। आपके एंड्रायड फोन में आपकी प्राइवेसी से संबंधित बहुत सा डाटा होता है, जो अगर गलत…

    समय के साथ चेकअप जरूरी है सेहत के लिए

    अच्छा स्वास्थ्य सबकी चाहत होती है। बहुत से लोग स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए योगा, सैर, जिम, व्यायाम, तैराकी आदि नियमित रूप से करते रहते हैं। बहुत कम लोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 3 views
    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान