केंद्रीय राज्यमंत्री ने मांगी 1,383 करोड़ की विकास परियोजनाओं के लिए मंजूरी

बिलासपुर.
छत्तीसगढ़ की सड़क अवसंरचना के विकास और सुधार को समर्थन देने के लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और 2024-25 के केंद्रीय सड़क निधि के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत 13 महत्वपूर्ण सड़क विकास परियोजनाओं, जिनकी कुल लागत 1,383 करोड़ है, के प्रस्तावों की मंजूरी का अनुरोध किया। इसके अलावा, साहू ने छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित नए राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए मार्गों की घोषणा का अनुरोध किया।

सड़क परिवहन मंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के महत्व को समझते हुए, मंत्रालय के नए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम के तहत साहू द्वारा प्रस्तावित मार्गों पर विचार करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाने का आश्वासन दिया। साहू ने सड़क परिवहन मंत्री के प्रति छत्तीसगढ़ में सड़क विकास पहलों को आगे बढ़ाने में निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "यह समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए आवश्यक है और यह छत्तीसगढ़ की परिवर्तनकारी राह की नींव रखता है।" साहू ने राज्य के विकास और प्रगति के लिए इन परियोजनाओं के महत्व पर जोर दिया और ऐसे और अधिक पहलों का स्वागत करने की तत्परता व्यक्त की, जो छत्तीसगढ़ के बुनियादी ढांचे और समग्र विकास को महत्वपूर्ण रूप से लाभान्वित करेंगी।

छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित नए राष्ट्रीय राजमार्गों के मार्ग निम्नलिखित हैं

  • रायगढ़-धरमजयगढ़-मैनपाट-अंबिकापुर-उत्तर प्रदेश सीमा (282 किमी)
  • कवर्धा-राजनांदगांव-भानुप्रतापपुर-अंतागढ़-नारायणपुर-गीदम-दंतेवाड़ा-सुकमा (482 किमी)
  • रतनपुर-लोरमी-मुंगेली-नंदघाट-भाटापारा-बलौदाबाजार (135 किमी)
  • केंवची राष्ट्रीय राजमार्ग 45 झ्र पेंड्रा रोड पासान झ्र कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग झ्र 130 (116 किमी)
  • मुंगेली-नवागढ़-बेमेतरा-धमधा-दुर्ग-झलमला (बालोद) सड़क (176 किमी)
  • राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क (100 किमी)
  • पंडरिया-बजाग-गदासरई सड़क (37 किमी)
  • राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 53 को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 130क्च (रायपुर रिंग रोड) से जोड?े वाली सड़क (11 किमी)

admin

Related Posts

छुट्टियों में भी फील्ड पर शिक्षक: घर-घर जाकर करेंगे जनगणना का काम

बिलासपुर. शिक्षा के मंदिर से निकलकर अब शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण के सबसे बड़े अभियान यानी ‘जनगणना’ के मैदान में उतरने जा रहे हैं. भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों…

प्रवासी और विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी: बिना दस्तावेज भी मिलेगा गैस सिलेंडर

बिलासपुर. एफटीएल, प्रवासी, श्रमिकों और विद्यार्थियों को गैस कंपनी ने बड़ी राहत देते हुए बिना कार्ड 5 किलो गैस सिलेंडर 564 रुपए में उपलब्ध कराने की सुविधा शुरू की है.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट

IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 3 views
बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा