22 नंवबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, छत्तीसगढ़-रायपुर में नगर पलिकाओं-पंचायतों की निर्वाचन प्रक्रिया शुरू

रायपुर.

रायपुर जिले के नगर पालिकाओं और त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आम चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 नवंबर 2024 को किया जाएगा। इसके लिए प्रारंभिक प्रकाशन का कार्य रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय, मुख्य पलिका कार्यालय, और निर्धारित वार्डों और ग्राम पंचायतों में चल रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सिंह ने बताया कि दावा-आपत्ति दाखिल करने के लिए 16 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2024 तक का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान निकायवार और वार्डवार कुल 240 स्थलों पर दावा-आपत्ति प्राप्त की जाएगी। आपत्तियों के निपटारे के लिए 29 अक्टूबर 2024 तक का समय रखा गया है। इसके खिलाफ अपील करने की प्रक्रिया भी उपलब्ध है। अपील की समयसीमा निर्धारित निपटारे की तिथि से पांच दिन है। इस चुनाव में जिले में कुल 406 पंचायतों में सरपंच, 6159 पंच, 16 जिला पंचायत सदस्य और 100 जनपद पंचायत सदस्यों का निर्वाचन होगा। इसके साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि सभी नागरिक सही जानकारी प्राप्त कर सकें और मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।

admin

Related Posts

कर बकाया पर कड़ी कार्रवाई, नगर निगम ने दुकानों व परिसरों पर लगाए ताले

रायपुर राजधानी के जोन क्रमांक 10 में बकाया संपत्ति कर की वसूली को लेकर नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। कई वर्षों से संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले…

राज्य में पंजीयन व्यवस्था होगी मजबूत, 4 नए उप पंजीयक कार्यालय खोलने को हरी झंडी

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने आम नागरिकों को रजिस्ट्री और पंजीयन से जुड़ी सेवाएं अधिक सहज और सुलभ बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें