जेल में रहते हुए 40 किलो वजन कम हो गया, लेकिन यह किसी ने नहीं दिखाया, केंद्र सरकार पर साधा निशाना: सत्येंद्र जैन

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने जेल से बाहर आकर केंद्र सरकार पर ताबड़तोड़ निशाना साधा और जेल के अंदर रहते हुए उन पर लगे आरोपों को जवाब दिया। जेल में उनके वीआईपी ट्रीटमेंट वाले वायरल वीडियो का भी उन्होंने जवाब दिया है। उन्होंने कहा, जेल में रहते हुए उनका 40 किलो वजन कम हो गया, लेकिन यह किसी ने नहीं दिखाया। उन्होंने कहा कि उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि वह मर भी सकते थे।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, जिस वीडियो की बात हो रही है वो मेरी सर्जरी के समय था का था, डॉक्टर ने बेड रेस्ट कहा था। उन्होंने कहा, तिहाड़ जेल में हर जगह कैमरे लगे हैं किसी और की फुटेज क्यों नहीं मिल रही है? ये कह रहे हैं सत्येंद्र जैन शानदार खाना खा रहे हैं , मैं वहां कैंटीन से खरीद कर खाता था। मैं बिल भी दिखा सकता हूं। वहां सबके लिए बिसलेरी का पानी मिलता है खरीद कर पी सकते हैं। उन्होंने कहा, जिस वीडियो की बात हो रही है वो मेरी सर्जरी के समय था का था, डॉक्टर ने बेड रेस्ट कहा था। लोग कह रहे हैं मैं मसाज करा था लेकिन वो फिजियोथेरेपी हो रही थी। कभी किसी ने पूरे कपड़े पहन कर मसाज कराया है? "
 

'अब तक मुझे फांसी दे चुकी होती केंद्र सरकार'

सत्येंद्र जैन ने कहा, अगर लोकतंत्र नहीं होता तो केंद्र सरकार अब तक मुझे फांसी दे चुकी होती।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर हम बदलाव लाने की कोशिश करेंगे तो हमें जेल जाना पड़ेगा। जेल जाने के बाद हमारे कई नेताओं ने हमेशा सोचा कि वे हमें क्यों तोड़ना चाहते हैं? हमने इसके बारे में बहुत सोचा और हम इस नतीजे पर पहुंचे कि वे सिर्फ हमें और हम जो बदलाव लाए, उसे रोकना चाहते हैं।

सत्येंद्र जैन ने कहा, मेरे खिलाफ यह मामला चलते हुए 7 साल से ज्यादा समय हो गया है। अभी तक जांच पूरी नहीं हुई है, उनका एकमात्र उद्देश्य मुझे, मनीष सिसौदिया और अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना था। मुझे महीनों तक जैल में अकेले रखा गया था। मुझे जेल में मिल रही जिन सुविधाओं का सीसीटीवी फुटेज वायरल किया गया वे सुविधाएं तो सारे कैदियों को मिल रही थीं। जेल में मेरा वजन 40 किलो कम हो गया था, लेकिन वे इसे लोगों को कभी नहीं दिखाएंगे। मैं मर भी सकता था।

admin

Related Posts

विधानसभा चुनावों से पहले नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सक्रियता, यूपी और गुजरात में सियासी लाभ की तैयारी

 नई दिल्ली  पिछले सप्ताह केंद्र सरकार ने अचानक नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) के तहत संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी महिला आरक्षण के लिए संविधान संशोधन से संबंधित…

‘ऐसा हर बार होता है…’: मतदाता सूची में नाम जोड़ने पर ममता सरकार की आपत्तियों पर SC की दोटूक

नई दिल्ली टीएमसी का पक्ष रख रहे वकील कल्याण बनर्जी ने एक मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि एक ही व्यक्ति ने 30 हजार फॉर्म 6 जमा किए हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 4 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया