मंत्री के रूप में हरियाणा सचिवालय में पहुंचने को लेकर श्रुति चौधरी ने अपने लिए एक बड़ा गौरव का क्षण बताया

चंडीगढ़
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की तीसरी पीढ़ी से उनकी पोती श्रुति चौधरी चुनकर विधानसभा पहुंची और भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें सम्मान देते हुए मंत्रिमंडल में स्थान दिया। ऐसे में जहां तोशाम हलके में चौधरी बंसीलाल की राजनीतिक विरासत को लेकर उठने वाले सवालों के जवाब मिल गए। वहीं, आज एक मंत्री के रूप में पहली बार हरियाणा सचिवालय पहुंची श्रुति चौधरी भी आत्मविश्वास से भरी नजर आई। ऐसे में हमने श्रुति चौधरी से खास बातचीत की तो उन्होंने भी एक परिपक्व राजनेता की तरह हर सवाल का बखूबी जवाब दिया।

मंत्री के रूप में हरियाणा सचिवालय में पहुंचने को लेकर श्रुति चौधरी ने अपने लिए एक बड़ा क्षण बताया। श्रुति ने बताया कि कभी उनके दादा चौधरी बंसीलाल, उनके पिता चौधरी सुरेंद्र सिंह, उनकी माता किरण चौधरी बहुत मेहनत कर जनता से आशीर्वाद हासिल कर यहां तक पहुंचे थे। उसी प्रकार से जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद देते हुए यह मौका दिया है। इसलिए वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करती है, जिन्होंने उन्हें इतना मान-सम्मान दिया।

एक मिनट भी बेकार नहीं करते सीएम
सरकार के कामकाज को लेकर श्रुति चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक मिनट भी बेकार नहीं करना चाहते। जनता के कामों को लेकर उनकी रफ्तार बहुत तेज है। उनका मानना है कि हरियाणा की जनता का हर काम जल्दी और तेज गति से होना चाहिए, जिससे लोगों को कई दिक्कत ना आए। आज की कैबिनेट में भी सीएम ने निर्देश दिए हैं कि धान और बाजरे की खरीद व उठान को लेकर मंडियों में किसानों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सब कुछ सही से होना चाहिए।

हरियाणा के लिए गौरव का क्षण था
हरियाणा मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह को एक ऐतिहासिक क्षण बताते हुए श्रुति ने कहा कि हरियाणा ने कभी भी ऐसा भव्य समारोह नहीं दिखा था वह पूरे प्रदेश के लिए एक गौरव का क्षण था। हरियाणा की जनता ने सकरा को एक बड़ा बहुमत दिया, जिसके चलते एक तरफा जीत हासिल हुई। यह सब उसी का हिस्सा था। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में शपथ ग्रहण समारोह पूरा हुआ। देश का तमाम नेतृत्व भी वहां मौजूद था। इससे बड़ा मान-सम्मान प्रदेश के लिए नहीं हो सकता।

महिलाओं के प्रति गंभीर सरकार
श्रुति चौधरी ने कहा कि महिलाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही गंभीर रही है। यहीं कारण है कि अपने चुनावी संकल्प पत्र में भी पार्टी ने सबसे पहले महिलाओं को 2100 रुपए देने और कॉलेज जाने वाली बच्चियों को स्कूटी देने की बात कही थी। बीजेपी की ओर से ही महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही गई है। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से गंभीर है।

 

  • admin

    Related Posts

    भारतीय राजनीति में BJP का लंबा दौर जारी रहेगा, प्रदीप गुप्ता की बड़ी भविष्यवाणी

    नई दिल्ली एक्सिस माय इंडिया (Axis My India) के प्रमुख और पॉलिटिकल एक्सपर्ट प्रदीप गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि 2014…

    सिर्फ पेट्रोल-डीजल नहीं, अब कई चीजें होंगी महंगी? रुपये की कमजोरी से बढ़ी चिंता

    नई दिल्‍ली मिडिल ईस्‍ट में तनाव और तेल की कीमतें ऊपर जाने के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम में अभी तक दो बार बढ़ोतरी की गई है और आगे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

    टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

    1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 2 views
    1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

    लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

    Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 2 views
    Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up