मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को मिला ‘इनलेंड वॉटर टूरिज्म एक्सलेंस अवॉर्ड’

भोपाल
अंतर्राष्ट्रीय (इंग्लैंड बेस्ड) ट्रेवल मैगजीन 'लक्स-लाइफ' द्वारा म.प्र. टूरिज्म बोर्ड को मरीन टूरिज्म अवॉर्ड में ‘इनलेंड वॉटर टूरिज्म एक्सलेंस अवॉर्ड 2024’ से सम्मानित किया है। मरीन टूरिज्म अवार्ड्स 2024 में पर्यटकों को अविस्मरणीय अनुभव देने वाली दुनिया की सबसे उल्लेखनीय टूरिज्म अनुभव व्यवसायों की उपलब्धियों को सम्मानित किया है। मैगजीन द्वारा यह सम्मान म.प्र. को जल पर्यटन के क्षेत्र में नवाचार करने, पर्यटन अनुभव बढ़ाने एवं राज्य की जल निकायों में अभिनव पर्य़टन संरचनाओं को विकसित करने के लिये दिया गया है।

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग व प्रबंध संचालक, म.प्र. टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने बतया कि यह सम्मान हमारे राज्य की प्राकृतिक संपदाओं और पर्यटन के क्षेत्र में किए गए नवाचारों का प्रतीक है। प्रदेश में जल आधारित पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और हमारे जल निकायों के संरक्षण और उनके सतत् विकास में विभाग निरंतर कार्यशील है। चारों तरफ जमीन से घिरा होने के बावजूद म.प्र. की विभिन्न जल निकायों में 37 गतिविधियों का संचालन अधिसूचित 22 जल निकायों में निजी हितधारकों के साथ मिलकर किया जा रहा है। 16 बोट क्लब म.प्र. पर्य़टन विभाग संचालित कर रहा है। सैलानी आइलैंड में स्कूबा डाइविंग जैसी यूनिक गतिविधी हो रही है, 6 क्रूज प्रोजेक्ट चिह्नित किये जा चुके हैं, जिसमें से ओंकारेश्वर में "स्टैच्यु ऑफ वननेस" से लेकर "स्टैच्यु ऑफ यूनिटी" गुजरात तक क्रूज प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो चुका है। नर्मदा नदी के 3 क्रूज प्रोजेक्ट के रूट हेतु हाइड्रोग्राफिक सर्वे भी हो चुका है, एवं चम्बल नदी के 3 क्रूज प्रोजेक्ट के रूट सर्वे किये जाने हैं।

प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने कहा कि यह पुरस्कार मध्यप्रदेश को एक प्रमुख अंतर्देशीय जल पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने के विभाग के सतत् प्रयासों का प्रमाण है, जो आगंतुकों को प्रकृति, संस्कृति और आतिथ्य का अद्वितीय और अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करता है।

  • admin

    Related Posts

    आदिवासी अस्मिता पर सख्त रुख: UCC के नाम पर समझौता मंजूर नहीं, उमंग सिंघार का बयान

    भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह कानून आदिवासी समाज की पहचान, परंपराओं…

    मंदसौर में मिलावटी दूध की आशंका: बड़ी मात्रा में दूध के साथ यूरिया और केमिकल जब्त

    मंदसौर. मंदसौर जिले में पुलिस ने आठ दिन में दूसरी बार गरोठ क्षेत्र में नकली दूध बनाने की आशंका में छापामार कार्रवाई की है। शनिवार की देर रात गरोठ के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 1 views
    मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

    लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 2 views
    लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

    मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 1 views
    मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

    पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

    CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 2 views
    CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

    IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’