चोरों ने रात में सुने मकान पर बोला धावा, सोने चांदी के जेवर समेत नगद राशि लेकर फरार

बलौदाबाजार

कोतवाली थाना क्षेत्र के कृष्णा कॉलोनी के एक मकान में चोरों ने रात में धावा बोलकर घर में रखे सोने चांदी के जेवर समेत नगद राशि लेकर फरार हो गए. घटना की जानकारी घरवालों को तब लगी जब वे रायपुर से वापस आए तो देखा घर का दरवाजा का ताला टूटा हुआ था. अंदर के कमरे के सामान बिखरे पड़े थे और अलमारी का लॉकर भी खुला हुआ था. अलमारी के लाकर उसमें रखे सोने चांदी के जेवर समेत नगदी गायब थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुटी है.

बताया जा रहा है कि इसके पूर्व भी अनेकों बार कृष्णा कॉलोनी में चोरी की घटना हुई है पर चोरों का आज तक पता नहीं चला. वहीं कॉलोनाइजर यहां पर सुरक्षाव्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रहे हैं.

पीड़िता महिला प्रमोदनी इस्मानुएल ने बताया कि उनकी मां की तबियत खराब होने के कारण वे 15 अक्टूबर से रायपुर के रामकृष्ण हास्पिटल अस्पताल में थीं. जब वह घर लौटीं, तो देखा कि ताला टुटा था और आलमारी भी खुला हुआ था, जिसमें रखे सोने चांदी के जेवर समेत नगदी गायब थे. चोरों ने लगभग दो से ढाई लाख की सेंधमारी की है.

कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि कृष्णा कॉलोनी में चोरी की घटना हुई है. पुलिस जांच में जुटी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जायेगा.

  • admin

    Related Posts

    बस्तर की बेटियों को सुरक्षा देने के लिए जगदलपुर में एचपीवी टीकाकरण अभियान का हुआ भव्य आगाज

    जगदलपुर : बस्तर की बेटियों के लिए सुरक्षा कवच : जगदलपुर में एचपीवी टीकाकरण अभियान का भव्य आगाज़ ​जगदलपुर बस्तर जिले की बेटियों को भविष्य की गंभीर बीमारियों से सुरक्षित…

    डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने हेतु शासन की नवीन पहल

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने हेतु शासन की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 0 views
    क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

    सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 0 views
    सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 3 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह