आपराधिक रिकॉर्ड में दर्ज निगरानी शुदा बदमाश को पुलिस ने भेजा जेल

बैकुण्ठपुर
कोरिया-कोरिया पुलिस द्वारा 17 अक्टूबर 2024 को निगरानी बदमाश मनोज राजवाडे को जिले से निष्कासन आदेश के उल्लंघन करने पर कोरिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उल्लेखनीय है कि थाना बैकुण्ठपुर का निगरानी बदमाश मनोज राजवाडे। पिता इनेश्वर प्रसाद राजवाडे, उम्र 26 वर्ष, निवासी ओडगीनाका, बैकुण्ठपुर के खिलाफ थाना बैकुण्ठपुर वर्ष 2011 से अपराध क्र0 97/11 धारा 457 भादवि0, अप0 क्र0 270/17 धारा 457,380 भादवि0, का अपराध पंजीबद्व है। तथा थाना चरचा में अप0 क्र0 103/14 धारा 457,380 भादवि0, अप0 क्र0 07/15 धारा 454,380 भादवि0, का अपराध पंजीबद्व है। व थाना पोड़ी में अप0 क्र0 151/16 धारा 454,380 भ, अप0 क्र0 152/16 धारा 454,511, अप0क्र0 153/16 धारा 457, 380 ताहि 254/2023 धारा 457, 380, 511 ता0हि0 का अपराध पंजीबद्व है। निगरानी बदमाश मनोज राजवाड़े निरंतर चोरी, नकबजनी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहता है, जिससे इलाके में भय और आतंक का माहौल है। जिससे आमजन उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने या गवाही देने से डरते हैं। उसकी आपराधिक गतिविधियों के चलते क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ है और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर घरों में घुसकर चोरी करने का सिलसिला जारी रखा है।
मनोज राजवाडे की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर कानून के तहत कार्रवाई की गई है, लेकिन यह प्रयास विफल साबित हुआ है। इसके परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (ख) के तहत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया और सुनवाई के बाद 22 अप्रैल 2024 को आरोपी को कोरिया और सीमावर्ती जिलों से 6 माह के लिए निष्कासित करने का आदेश पारित किया गया। बावजूद इसके, अनावेदक ने इस आदेश का उल्लंघन करते हुए कोरिया जिले में अपनी उपस्थिति बनाए रखी, जिससे फिर से क्षेत्र में जान-माल का खतरा पैदा हो गया।
आरोपी मनोज राजवाडे जिला बदर की अवधि में जिले में उपस्थित पाया गया, जिसकी सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी बैकुंठपुर द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए दिनांक 17 अक्टूबर 2024 को आरोपी मनोज राजवाडे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

  • admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का बलिदान हमारी अमूल्य धरोहर है

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर: मुख्यमंत्री  साय रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी…

    कलेक्टर ने जनदर्शन में आमजनों की समस्याएं सुनी, अधिकारियों को त्वरित समाधान का आदेश दिया

    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश बिलासपुर कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आम नागरिकों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 1 views
    क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

    सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 1 views
    सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 3 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह