सिद्दीकी से भी बुरा हाल होगा’, सलमान खान को मिली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग

मुंबई

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी बहुत पुरानी है और हाल ही में हुई घटनाओं के बाद ये मामला और भी गंभीर होता नजर आ रहा है. एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान की सिक्योरिटी में इजाफा किया गया है. बाबा सिद्दिकी सलमान के दोस्त भी थे और कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ उनकी गहरी दोस्ती थी. इस बीच अब मुंबई ट्रैफिक पुलिस को सलमान खान के नाम का धमकी भरा मैसेज मिला है.

मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया है. मुंबई के ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर ये धमकी भरा मैसेज मिला है. इसमें एक्टर सलमान खान से लॉरेंस बिश्नोई के साथ लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी को खत्म करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है. मैसेज में ये भी लिखा है कि 'इसको हल्के में ना लें, वरना सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा.' इस मामले की जांच मुंबई पुलिस से शुरू कर दी है.

रची जा रही सलमान की हत्या की साजिश?

इससे पहले मुंबई पुलिस ने सलमान की हत्या की साजिश रचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था. बुधवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी को हरियाणा के पानीपत से अरेस्ट किया गया है. शख्स का नाम सुक्खा है. वो बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर है और उसे नवी मुंबई लाया गया है. गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाना है.

जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस और हरियाणा पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में लॉरेंस बिश्नोई के इस शार्प शूटर को पानीपत से गिरफ्तार किया था. सुक्खा ने साल 2022 में लॉरेंस और गोल्डी बरार के इशारे पर मुंबई में सलमान खान के पनवेल वाले फॉर्म हाउस की रेकी की थी. रेकी के बाद सलमान पर अटैक सुक्खा को ही करना था, लेकिन उसका प्लान फेल हो गया था. बिश्नोई के शूटरों ने साल 2022 में सलमान को मारने के लिए फॉर्म हाउस की कई बार रेकी की थी, लेकिन हमले का प्लान फेल हो गया था. शूटरों ने फार्म हाउस के गार्ड तक से दोस्ती कर ली थी.

डरा हुआ है सलमान का परिवार

वहीं इंडिया टुडे/आजतक को सलमान खान से जुड़े एक सूत्र ने बताया था कि एक्टर का परिवार और उनके दोस्त भले ही बहादुरी दिखा रहे हों लेकिन वो अंदर से काफी परेशान और डरे हुए हैं. वो ये भी उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार और पुलिस इस मामले से जुड़े असली अपराधी को पकड़ लेगी. सलमान खान से जुड़े लोगों का मानना है कि पब्लिक को जितना बताया जा रहा है असल में मामला उससे ज्यादा बड़ा हो सकता है.

बाबा सिद्दीकी की हत्या और सलमान खान को मिली धमकी पर सूत्र ने कहा था, 'जाहिर है कि लॉरेंस ने इस सबकी जिम्मेदारी ली है. लेकिन कइयों को लग रहा है कि किसी बड़ी साजिश को छुपाने के लिए ये सब नाटक किया जा रहा है. क्या किसी के लिए जेल से ये सब करना इतना आसान है? साथ ही कोई सलमान को डराने के लिए बाबा सिद्दीकी पर हमला क्यों करेंगे, इसपर बहुत सारी सवाल उठते हैं.'

सलमान ने दिया था ये बयान

इस साल की शुरुआत में सलमान ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि उन्हें अपने घर के बाहर हमला करने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक है और ये काम उन्हें और उनके परिवार में लोगों की हत्या के इरादे से किया गया. सलमान का बयान उस चार्जशीट का हिस्सा है जो पुलिस ने इस मामले में फाइल की है. सलमान ने बताया था कि जनवरी 2024 में दो अज्ञात लोगों ने, नकली आइडेंटिटी के जरिए पनवेल के पास उनके फार्महाउस में घुसने की कोशिश की थी.

 

admin

Related Posts

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026: LOC भरना शुरू, जानिए कौन है पात्र और क्या हैं नियम

नई दिल्ली सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की दूसरी कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की सूची (LOC) जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।…

PM Narendra Modi से Eknath Shinde की मुलाकात, मिडिल ईस्ट संकट पर हुई खास बातचीत

नई दिल्ली शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने ईरान-इजरायल युद्ध, घरेलू हालात…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी