रेलवे की लोहे की प्लेट श्री करने वाला आरोपित गिरफ्तार

कोरबा

 रेलवे ब्रिज निर्माण कार्य में लगी कंपनी के लोहे की प्लेट लूट कर आरोपित भाग गए। पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अभी तक पांच आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं। ग्राम तेंदूभाठा में रेलवे ब्रिज बनाने का काम मेसर्स केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी द्वारा किया जा रहा है।

कंपनी के नवागांव कटघोरा निवासी विभस डे ने 14 सितंबर को जटगा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी कंपनी के कैंप से लोहे के बाटम इंनर स्पलाइस प्लेट व स्पलाइस आठ प्लेटों को अज्ञात लूटेरे लूटकर भाग गए। मामला दर्ज कर पुलिस ने विवेचना की, तो पता चला कि शासकीय प्राथमिक शाला कटोरी नगोई के सामने से बोलेरो का वाहन क्रमांक सीजी 10 एएच 9017 से आरोपित लूट का सामान लेकर गए हैं।

इस पर पुलिस ने पतासाजी कर शेष कुमार श्याम 21 वर्ष निवासी ग्राम बनखेता चौकी जटगा, शेष पाल चौहान 18 वर्ष निवासी डग्गूपारा ग्राम पुटुवा, सूरज कंवर 19 वर्ष निवासी बरबसपुर जटगा तथा मोहीत कुमार यादव 20 वर्ष निवासी बरबसपुर को 14 सितंबर को ही गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था, पर प्रकरण का मुख्य आरोपित इंद्रपाल साहू व विनोद आर्मो फरार हो गया था, जिसकी पतासाजी पुलिस कर रही थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने टीम बना कर फरार आरोपित इंद्रपाल साहू निवासी कटोरी नगोई को राजधानी रायपुर में घेरा बंदी कर पकड़ा और कोरबा लेकर आई।

लूट का सामान केशलपुर के जंगल से बरामद
पूछताछ कर आरोपित के कब्जे से लूट का सामान तीन लोहे के प्लेट को केशलपुर के जंगल से बरामद किया गया। तदुपरांत आरोपित को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपित इंद्रपाल साहू के खिलाफ पूर्व में पुलिस सहायता केंद्र जटगा धारा 379, 34, धारा 394, 506 तथा थाना भटगांव जिला सूरजपुर में धारा 379, 34 चोरी लूट का अपराध कायम कर चालान पेश किया गया है।

  • admin

    Related Posts

    रायपुर: कुएं से आया जीवन में बदलाव, अब खेती हो सकेगी पूरे साल

    रायपुर कभी बारिश पर निर्भर रहने वाले जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड बम्हनीडीह के ग्राम सरवानी के किसान हेमंत साहू के जीवन में अब बड़ा बदलाव आया है। मनरेगा के तहत…

    महावीर जी का सत्य और अहिंसा का संदेश, हमारा जीवन पथ — मुख्यमंत्री साय

    भगवान महावीर का सत्य-अहिंसा का संदेश हमारा पथ प्रदर्शक-मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री भगवान महावीर जनकल्याणक महोत्सव 2026 में हुए शामिल रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के एमजी रोड स्थित दादाबाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 1 views
    आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

    आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

    बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 3 views
    बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 2 views
    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 2 views
    श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर