कृषि मंत्री हुए अंतिम यात्रा में शामिल, छत्तीसगढ़-बलरामपुर के पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे की मौत

बलरामपुर.

बलरामपुर-रामनुजगंज जिला पंचायत उपाध्यक्ष राधा सिंह देव के पोते और पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव के छह वर्षीय पुत्र स्वतंत्र सिंह देव अपने माता पिता के साथ अंबिकापुर अपनी बुआ के यहां गया था। इसी दौरान रात नौ बजे के करीब खेलने के दौरान कार के नीचे आ गया। जिससे उसके पेट में गंभीर चोट लगी तो उसे तत्काल निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया। स्वजन बिलासपुर ले गए। जहां इलाज के दौरान आज सुबह उसका निधन हो।

घटना से पूरे बलरामपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भारी जन सैलाब के बीच मासूम स्वतंत्रत का अंतिम  संस्कार किया गया। कृषि मंत्री राम विचार नेताम अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए एवं शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। दादी, मम्मी, पापा का लाडला स्वतंत्र काफी नटखट,प्यारा और चंचल हाजिर जवाब था। स्वतंत्र नगर के एक निजी स्कूलों में कक्षा पहली में पढ़ता था। नन्ही उम्र में शरारतों एवं चंचलता के साथ-साथ व पढ़ाई में भी मेधावी था। दादी, मम्मी उसे एक मिनट के लिए भी अकेले नहीं छोड़ते थे। हर छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान मम्मी पापा एवं दादी देते थे। थोड़ी सी भी चोट लगने पर पूरा घर चिंतित हो जाता था। मंगलवार को स्वतंत्र अपने मम्मी-ृपापा के साथ अंबिकापुर गया था। मंगलवार के रात में आने की तैयारी थी। इसके पूर्व वह अपने बुआ के घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह कर के चपेट में आ गया। जिससे उसके पेट में गंभीर चोट लगी तत्काल उसे अंबिकापुर के निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर किया गया जिसके बाद स्वजनों के द्वारा बिलासपुर ले जाया गया जहां अपोलो में इलाज के दौरन आज सुबह मृत्यु हो गई। स्वतंत्रत के पार्थिव शरीर को चांदो रोड स्थित घर पर रखा गया था। जहां अंतिम दर्शन करने के लिए पूरे जिले सहित संभाग से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। जिस कारण से चांदो रोड में जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई थी। वहीं जब अंतिम संस्कार के लिए सेंदुर नदी ले जाए जाने लगा तो भीड़ के कारण गौरव पथ काफी देर तक वन वे रहा। हृदय विदारकार घटना से हर एक की आंखें नम थी।

admin

Related Posts

अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1740 घनमीटर रेत के साथ कई वाहन पकड़े गए

अवैध रेत भंडारण और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 1740 घनमीटर रेत जप्त खनिज विभाग के लगातार कार्रवाई से अवैध खनन और परिवहन पर लग रही लगाम प्रशासन की सक्रियता से…

जगदलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित बस पलटी, 15 यात्री घायल

जगदलपुर. जगदलपुर: बस्तर के नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई है. इस हादसे में 1 महिला की मौत हो गई. कई यात्री घायल हैं. जिस महिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 0 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 0 views
24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला