लेफ्टिनेंट की आत्महत्या के बाद कैप्टन पत्नी ने की आत्महत्या, लिखा- पति के साथ करना अंतिम संस्कार

आगरा

आर्मी कैप्टन ने एक मिलिट्री कपल ने मंगलवार को एक-दूसरे से 250 किलोमीटर दूर रहते हुए कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पति भारतीय वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट थे, जबकि प‍त्नी सेना में कैप्टन। कुछ ही घंटों के भीतर दोनों के शव बरामद किए गए। पत्नी का शव दिल्ली कैंट की ऑफिसर्स मेस में मिला, जबकि पति की लाश आगरा के क्वार्टर्स में मिली है। फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीन दयाल दीप (32) आगरा के खेरिया वायुसेना स्टेशन पर तैनात थे और उनकी पत्नी कैप्टन रेणु तंवर उसी शहर के सैन्य अस्पताल में तैनात थीं।

पति के साथ ही करना अंतिम संस्कार…
दिल्ली में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें महिला अधिकारी ने लिखा है कि वह चाहती हैं कि उनका अंतिम संस्कार पति के साथ ही किया जाए। IAF अधिकारी के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पति-पत्नी ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह अभी तक पता नहीं चल सका है। परिजनों के मुताबिक, दोनों ने लव मैरिज की थी।

मां के इलाज के लिए आईं हुईं थी दिल्ली
फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीन दयाल दीप (32) की पोस्टिंग आगरा के खेरिया एयरफोर्स स्टेशन पर थी। उनकी पत्नी, कैप्टन रेनू तंवर यहीं के मिलिट्री अस्पताल में तैनात थीं। रेनू अपनी बीमार मां के इलाज के लिए दिल्ली आई हुई थीं।

चिंता या तनाव में नहीं दीप
आगरा के डिप्टी डीसीपी (सिटी) सूरज कुमार राय ने कहा कि उन्हें एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारियों से घटना की जानकारी मिली। दीप मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं। राय के मुताबिक, सोमवार रात डिनर के दौरान वह अपने सहकर्मियों संग हंसी-मजाक कर रहे थे। स्टेशन के स्टाफ ने बताया कि अपने क्वार्टर्स के लिए विदा लेते हुए दीप के चेहरे पर चिंता या तनाव में नहीं थे।

दरवाजा तोड़ा फंदे से लटके मिले
जब मंगलवार देर तक दीप की नींद नहीं खुली तो स्टाफ ने दरवाजा तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम में मौत की वजह दम घुटना सामने आई। दीप का परिवार आगरा पहुंच रहा है और शायद तब इस भयावह कदम के पीछे की वजह का पता चले।

दोनों ने की लव-मैरिज की थी
वहीं, दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, कैप्टन तंवर अपने भाई सुमित और मां कौशल्या के साथ 14 अक्टूबर को रात 8 बजे गेस्टहाउस पहुंची थीं। वह राजस्थान की रहने वाली थीं। गरुड़ शरत ऑफिसर्स मेस में तैनात हवलदार दिनेश कुमार ने पुलिस को कैप्टर तंवर की आत्महत्या के बारे में जानकारी दी।दिल्ली के एक पुलिसकर्मी ने बताया, 'जब उसने आत्महत्या की, तब उसकी मां और भाई एम्स में थे। हमें उसके पति के बारे में बाद में पता चला। उन्होंने 2 साल पहले प्रेम विवाह किया था।'

admin

Related Posts

जालोर में योगी का संबोधन: जौहर को आत्मसम्मान का तेज बताया, बंदरों की मिसाल देकर लोभ छोड़ने की सीख

जालोर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जालोर के प्रसिद्ध सिरे मंदिर में रत्नेश्वर महादेव मंदिर की 375वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित महायज्ञ में शिरकत की।…

Government Offers Incentives with a 50% Subsidy; Floriculture Forges a New Identity for Farmers

  सरकारी योजनाओं का असर: पारंपरिक खेती छोड़ किसान अपना रहे हैं जरबेरा जैसी उच्च लाभ वाली खेती लखनऊ, योगी सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ किसानों को मिल रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव