ई-नर्सरी पोर्टल: उद्यानिकी क्षेत्र में एक नई पहल, पोर्टल के माध्यम से हो सकेगा पौधों का क्रय-विक्रय

भोपाल
घर, गार्डन या खेतों में उत्तम गुणवत्ता के पौधे लगाने के लिये, अच्छे और स्वस्थ पौध के लिये अब नर्सरी के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। उद्यानिकी विभाग द्वारा ई-नर्सरी पोर्टल पर 300 से अधिक नर्सरियों की जानकारी ऑनलाईन उपलब्ध करवाई गई है। इसके माध्यम से पौधों का क्रय-विक्रय आसानी से किया जा सकता है। नर्सरी प्रबंधन और पौध विपणन की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार की यह नई पहल है, जिसे काफी सराहा जा रहा है।

संचालक उद्यानिकी श्री एस.बी. सिंह ने बताया कि ई-नर्सरी पोर्टल उद्यानिकी क्षेत्र में तकनीकी सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल किसानों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर रहा है, बल्कि राज्य के उद्यानिकी विकास में भी इसका योगदान सराहनीय है। उन्होंने बताया कि ई-नर्सरी पोर्टल पर विभाग की सभी नर्सरियों की पूरी जानकारी उपलब्ध हो गई है, जिसमें पौधवार स्टॉक रिपोर्ट, नर्सरीवार स्टॉक रिपोर्ट, पौध बिक्री रिपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। ई-नर्सरी पोर्टल से कृषकों और उद्यान प्रेमियों को नर्सरियों की आसान पहुँच मिल सकीं है।

श्री सिंह ने बताया कि विभागीय नर्सरियों की मान्यता, रेटिंग प्रमाणन और विस्तृत विवरण भी पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है। जिससे नर्सरियों की गुणवत्ता और प्रामाणिकता की पुष्टि की जा सकती है। इस पोर्टल के माध्यम से नर्सरियों की समस्त अधोसंरचनाओं का प्रबंधन और विपणन की पारदर्शिता एवं सुगमता सुनिश्चित हो रही है।

  • admin

    Related Posts

    प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान] 100 दिवसीय अभियान में जल संरक्षण के होंगे कार्य

    म.प्र. नदियों का मायका, जल आत्मनिर्भरता से ही बनेगा समृद्ध प्रदेश नववर्ष प्रतिपदा पर शिप्रा तट उज्जैन में होगा राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ वृहद् अभियान के लिए सरकार कर…

    LPG संकट से मध्य प्रदेश में मुश्किलें, गैस न मिलने से रसोई ठंडी, होटल-ढाबे बंद होने के कगार पर, 3 दीनदयाल रसोई बंद

    भोपाल  मध्य प्रदेश में एलपीजी गैस का गंभीर संकट सामने आ गया है। घरेलू रसोई से लेकर होटल-ढाबों तक चूल्हे ठंडे पड़ने लगे हैं। एक ओर घरेलू गैस सिलेंडर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 3 views
    सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

    FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 3 views
    FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी