पुलिस जल्द करेगी खुलासा, छत्तीसगढ़-कवर्धा में शिव प्रसाद की हत्या के 4 आरोपी MP में गिरफ्तार

कवर्धा।

लोहारीडीह अग्निकांड मामले में नया मोड़ आया है. मध्यप्रदेश के बीजाटोला गांव के खार में शिव प्रसाद उर्फ कचरू साहू की लाश फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली थी. पुलिस ने मामले में जांच के बाद खुलासा किया है कि कचरू साहू ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसकी हत्या कर आरोपियों ने इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी और फांसी के फंदे में लटका कर फरार हो गए थे. इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस करेगी.

इस हत्याकांड में बिरसा पुलिस (मध्यप्रदेश) ने मृतक रघुनाथ साहू के बेटे दिनेश साहू सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में रघुनाथ साहू के भांजा रोमन साहू, टेकचंद पटेल और राखीलाल साहू निवासी मध्यप्रदेश के बनाफरटोला बिरसा थाना जिला बालाघाट का रहने वाला है. ये सभी आरोपी मृतक रघुनाथ साहू के करीबी हैं. मृतक रघुनाथ साहू वही व्यक्ति है जिसे गांव वालों ने घर में बंद कर जिंदा जला दिया था. यह पूरा मामला मध्यप्रदेश के बिरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बीजाटोला का है. बीते 15 सितंबर की सुबह शिव प्रसाद साहू उर्फ कचरू साहू की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली थी. उसके बाद लोहारीडीह के ग्रामीणों ने शिव प्रसाद उर्फ कचरू साहू की हत्या होने के शक में मृतक रघुनाथ साहू के घर को बंदी बनाया. उसके बाद उनके परिजनों से मारपीट की और घर को आग के हवाले कर रघुनाथ साहू को जिंदा जला दिए थे. वहीं रेंगाखार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रघुनाथ साहू के हत्या के आरोप में गांव के 168 से अधिक दंगाईयों पर मामला दर्ज कर 33 महिला समेत 69 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जहां हत्या के आरोप में बंद विचाराधीन कैदी प्रशांत साहू की मैंट जेल में हो जाती है. इस दौरान परिजनों ने पुलिस पिटाई के चलते प्रशांत साहू की मौत होने का आरोप लगाया था. आरोपी प्रशांत साहू की जेल में मौत होने के बाद प्रदेश भर में राजनीति भी शुरू हो गई, जहां प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मृतकों के परिजनों में मिलने पहुंचे और प्रशांत साहू के अंतिम संस्कार में शामिल हुए. इस लोहारीडीह अग्निकांड मामले पर शासन और प्रशासन की नाकामी के चलते कबीरधाम जिले में बड़ी घटना बताए थे. वहीं जिले की पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही थी. प्रदेश सरकार ने इस मामले पर आईपीएस विकास कुमार की निलबंन की कार्रवाई की थी और रेंगाखार थाना प्रभारी सहित 32 लोगों को लाइन अटैच कर दी थी. वहीं लोहारीडीह अग्निकांड के मामले में मृतक के परिजनों से प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा मृतक के परिजनों से मुलाकात की और मृतक प्रशांत साहू के परिजनों को डिप्टी सीएम अरुण साव ने 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद की. वहीं मृतक शिव प्रसाद उर्फ कचरू साहू की बेटी ने अपने पिता की आत्महत्या नहीं हत्या का आरोप लगाए थे. इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कचरू साहू की बेटी को भरोसा दिया. घटना की बारीकी से जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होंगे उसको बख्सा नहीं जाएगा. आखिर डिप्टी सीएम विजय शर्मा के प्रयासों से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की पुलिस शिव प्रसाद साहू के कातिलों तक पहुंची और मृतक रघुनाथ साहू के बेटे दिनेश साहू समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

हत्या में गिरफ्तार आरोपियों के नाम —
0- दिनेश कुमार पिता रघुनाथ साहू (33 वर्ष) निवासी ग्राम लोहारीडीह थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम छत्तीसगढ
0- रोमन पिता सनूकलाल साहू(रघुनाथ का भांजा) (32 वर्ष) निवासी ग्राम लोहारीडीह थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम छत्तीसगढ
0- टेकचन्द पिता सनूकलाल पटेल (24 वर्ष) निवासी भेलवाटोला थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम छ.ग.
0- राखीलाल पिता सुखराम हिरवाने (दिनेश की बुआ का बेटा) (40 वर्ष) निवासी बनाफरटोला ग्राम रेलवाही थाना बिरसा जिला बालाघाट

admin

Related Posts

मरीजों व परिजनों के लिए आवास सुविधा का हुआ विस्तार

रायपुर वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री  देवांगन ने कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 61.82 लाख की लागत से निर्मित रैन बसेरा का किया लोकार्पण वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक…

5 एमवीए ट्रांसफार्मर और 3 नए फीडर से बढ़ेगी बिजली आपूर्ति की क्षमता

रायपुर उप मुख्यमंत्री ने ग्राम जैतपुरी में 5.20 लाख रुपए के सीसी रोड निर्माण की घोषणा की रामनवमी के शुभ अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कबीरधाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI