दंपती ने एक हजार व्यापारियों से ठगे पांच करोड़, ठग दंपती ने व्यापारियों को अधिक ब्याज का लालच देकर दैनिक वसूली शुरू की थी

भोपाल
कोलार क्षेत्र में जालसाज दंपती ने एक हजार से अधिक व्यापारियों से पांच करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। ठग दंपती ने व्यापारियों को अधिक ब्याज का लालच देकर दैनिक वसूली शुरू की थी।जब रुपये वापस करने का समय आया तो दोनों गायब हो गए। पीड़ित व्यापारी मंगलवार को कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई है।

कलेक्टर ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि वह मामले में पुलिस आयुक्त से बातचीत कर उचित कार्रवाई करवाएंगे।वहीं जनसुनवाई में विभिन्न समस्याएं लेकर 84 आवेदक पहुंचे, जिनको एडीएम, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने सुना और विभागीय अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए हैं।

कोलार निवासी राजकुमार वर्मा ने बताया कि अशोक नाथ योगी और उसकी पत्नी कृष्णा ने एक कंपनी बनाकर व्यापारियों से प्रतिदिन रुपये लेना शुरू किया था। कोलार क्षेत्र के करीब एक हजार छोटे दुकानदारों ने राशि दी। अब दोनों ही रुपये लेकर फरार हो गए हैं। मोबाइल भी बंद कर लिया गया है। उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। लगभग पांच करोड़ रुपये की राशि उन्होंने ली है। व्यापारियों ने कलेक्टर से मांग की है कि दोनों को जल्दी पकड़ा जाए, जिससे उनकी राशि वापस मिल सके।

दिव्यांग किसान को आइपीएस ने धमकाया
परवलिया सड़क शाहपुर निवासी कालूराम पिता लालजी ने बताया कि गांव में उसकी जमीन है। जिससे लगी आइपीएस सुरेंद्र गौर की जमीन भी है। दिव्यांग किसान ने जब भी अपने खेत में जाकर काम करता है तो आइपीएस उनके साथ गाली-गलौच कर धमकी देता है और खेत छीनने की बात कहता है। वह पिछले तीन वर्ष से प्रताड़ित कर रहा है।

रोटी में घुन, दाल में इल्ली परोसी
नजीराबाद के भगवान सिंह, पूरन सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि शशि समुदाय समूह द्वारा स्कूल में मध्यान भोजन नियमानुसार नहीं दिया जा रहा है। आए दिन रोटी में घुन और दाल में इल्ली निकलती है।सब्जियां सड़ी गली उपयोग की जा रही हैं।

बुजुर्ग को नहीं मिला मकान
उमा देवी पत्नी विनोद गुप्ता उम्र 64 साल निवासी लिबरटी कालोनी समरधा होशंगाबाद रोड ने बताया कि एक महीने पहले कोलार एसडीएम रविशंकर राय ने शिवकुमारी माहेश्वरी पत्नी प्रदीप मोहेश्वरी को मकान खाली करने के आदेश दिए थे। इसके बाद भी अब तक बेदखल नहीं किया जा रहा है। बुजुर्ग रोजाना तहसील के चक्कर काट रहीं हैं।

  • admin

    Related Posts

    धरती-सूरज की दूरी बढ़ी, फिर भी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी! जानें इसके पीछे का असली कारण

     भोपाल  मई का आखिरी हफ्ता शुरू होने वाला है और जून बस आने वाला है. इसी के साथ पूरे देश में गर्मी आग उगल रही है. दोपहर में सड़कें तवे…

    मुरैना के डायल-112 हीरोज ट्रक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

    भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने से घायल दो व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी