शिवसेना के उद्धव गुट की ओर से पिछले दिनों एकनाथ शिंदे की दाढ़ी पर टिप्पणी की गई थी, एकनाथ शिंदे का उद्धव पर तंज

मुंबई
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से कई दिन पहले से ही नेताओं की जुबानी जंग तेज हो गई है। शिवसेना के उद्धव गुट की ओर से पिछले दिनों एकनाथ शिंदे की दाढ़ी पर टिप्पणी की गई थी। अब उस पर सीएम एकनाथ शिंदे ने जवाब दिया है। उन्होंने एक रैली में कहा कि इस दाढ़ी को हल्के में मत लेना। इसने ही महाविकास अघाड़ी की गाड़ी को पलटा दिया है। उन्होंने कहा कि हमने एक चलती हुई सरकार को टांग दिया। यह आसान बात नहीं है। इसके लिए एक साहस चाहिए होता है। इस दाढ़ी में ही वह साहस है और एक बार फिर से आप लोगों को पटकनी खानी होगी।

एकनाथ शिंदे ने कहा, 'इन लोगों को मेरी दाढ़ी से भी परेशानी है। लेकिन मैं आप लोगों को बता दूं कि महाविकास अघाड़ी को इस दाढ़ी ने ही बर्बाद किया है। अब महाराष्ट्र की विकास की गाड़ी आगे बढ़ रही है। इसलिए मुझे हल्के में मत लेना। मेरी दाढ़ी को भी हल्के में मत लेना।' एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमने राज्य में कई अटके हुए प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि अब मुंबई की सड़कों पर गड्ढे नहीं देखेंगे। भ्रष्टाचार खत्म हो चुका है और अब काम हो रहा है। ये लोग तो पैसों को खा जाते थे, लेकिन अब अस्पताल से लेकर सड़कों तक पर काम हो रहा है।

इस दौरान एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे गुट को जवाब देते हुए कहा कि मैं पक्का शिवसैनिक हूं। मैं बालासाहेब ठाकरे और आनंद दीघे का सच्चा अनुयायी हूं। मैं भागने वाला आदमी नहीं हूं। मुझे कभी कमजोर मत समझना। एक सच्चा शिवसैनिक कभी मैदान नहीं छोड़ता और न ही कभी अपने विचारों से पीछे हटता है। आप लोग भाग निकले, लेकिन हम अब भी बालासाहेब के विचारों के साथ हैं। यही वजह है कि एकनाथ शिंदे जहां भी जाता है, वहां लोग खुले दिल से स्वागत करते हैं।

admin

Related Posts

बंगाल राजनीति में बड़ा उलटफेर संभव, 20+ TMC सांसदों के BJP जॉइन करने की चर्चा तेज

कलकत्ता बंगाल में बदलाव हो गया. अब बदलाव के दायरे का विस्तार हो रहा है. बंगाल में 206 सीटों के साथ भाजपा ने सरकार बना ली. ममता बनर्जी की टीएमसी…

बंगाल राजनीति में हलचल, नंदीग्राम से उम्मीदवार तलाशने में जुटी TMC?

कलकत्ता पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं हैं। अब खबर है कि पार्टी को नंदीग्राम में होने वाले उप चुनाव के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 1 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे