टेस्ट में विराट से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद, 9000 रन पूरे करने से 53 रन दूर

मुंबई

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला पिछले कुछ मैचों से शांत रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में फैंस कोहली से बड़े स्कोर की उम्मीद कर रहे हैं। विराट तीनों फॉर्मेट में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पिछली आठ पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है। वो भी उन्होंने 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले पहले मैच में विराट कोहली के पास नौ हजार रन पूरा करने का मौका होगा।

विराट टेस्ट क्रिकेट में 9,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के काफी करीब है। 16 अक्टूबर से चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट में विराट कोहली को नौ हजार रन पूरे करने के लिए 43 रनों की जरूरत है। अगर वह ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो वह टेस्ट में नौ हजार से अधिक रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। सचिन, द्रविड़ और सुनील गावस्कर ये कारनामा कर चुके हैं। वह टेस्ट में नौ हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले 18वें बल्लेबाज भी बन जाएंगे।

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अब तक अपने टेस्ट करियर में 115 मैच खेलते हुए 8947 रन बनाए है जिसमें 29 शतक और सात दोहरा शतक शामिल है। उन्हें 9000 रन का बैरियर पार करने के लिए 53 रन की जरुरत है। उन्होंने 30 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 254 है। भारत तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए तैयार है उसके बाद ऑस्ट्रेलिया का चुनौतीपूर्ण दौरा होगा। ऐसे में विराट का अनुभव और टीम के लिए उनका समर्पण महत्वपूर्ण साबित होगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा है कि उनमें रनों की भूख पहले की तरह ही बरकारार है एवं खेल के शीर्ष पर एक दशक से अधिक समय के बाद भी बल्ले से रन बनाने की उनकी इच्छा कम नहीं हुई है।

admin

Related Posts

आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

बेंगलुरु  आरसीबी की टीम आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी. जिसके कारण ही टीम को सीजन 19 की दूसरी हार झेलनी पड़ी…

हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

 हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच शनिवार को आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला खेला गया. इस मैच में हैदराबाद ने 10 रनों से जीत हासिल की. ये मैच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 3 views
हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म

जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ढेर

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ढेर