कॉमेडियन एक्टर अतुल परचुरे का निधन, लंबे समय से कैंसर से थे पीड़ित

मुंबई

फिल्म इंडस्ट्री से एक शॉकिंग खबर आ रही हैं. दिग्गज मराठी एक्टर-कॉमेडियन अतुल परचुरे का निधन हो गया है. उन्होंने 57 की उम्र में आखिरी सांस ली. मराठी के साथ-साथ हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम करने वाले अतुल परचुरे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. हालांकि कैंसर पर काबू पाने के बाद उन्होंने फिर से जोश के साथ काम करना शुरू किया था और कई मराठी शोज में अपनी भूमिकाओं से दर्शकों के दिलों पर राज किया. लेकिन उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी. वो कैंसर के बाद होने वाली शारीरिक समस्याओं और कमजोरी से जूझ रहे थे.

खबरों की मानें तो उन्हें फिर से कैंसर की बीमारी ने घेर लिया था. अतुल अपने पीछे मां, पत्नी और बेटी को छोड़ गए हैं. उनके अचानक इस दुनिया को अलविदा कर चले जाने से परिवार गमगीन है और फैंस के बीच मातम छा गया है.

मराठी के साथ हिंदी सिनेमा का जाना माना चेहरा

अतुल परचुरे के जाने से मराठी के साथ-साथ हिंदी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को भी एक गहरा झटका लगा है. वो कपिल शर्मा के साथ कॉमेडी नाइट्स शो पर भी अपनी कॉमेडी का तड़का लगा चुके हैं. इसके अलावा वो कॉमेडी सर्कस, यम हैं हम, आरके लक्ष्मण की दुनिया जैसे कई हिट सीरियल्स कर चुके हैं. एक्टर ने हाल ही में अपने नए थियेटर प्ले सूर्याची पिल्लई की अनाउंसमेंट की थी.

अतुल ने हिंदी सिनेमा में भी कई अहम किरदार निभाए थे. वो शाहरुख खान की बिल्लू, सलमान खान की पार्टनर, और अजय देवगन की ऑल द बेस्ट में भी अपनी कॉमिक टाइमिंग से हर किसी का दिल जीत चुके हैं. इसके अलावा अतुल ने क्योंकि, सलाम-ए-ईश्क, कलयुग, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, और खिचड़ी जैसी कई फिल्में की हैं.

महाराष्ट्र सीएम ने जताया शोक

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने एक्टर अतुल परचुरे के निधन पर शोक जताया. सीएम ने मराठी में एक्टर के लिए अपनी फीलिंग्स बयां की और बताया कि वो एक्टिंग के कितने बड़े महारथी थे. सीएम ने लिखा- तेज तर्रार एक्टर की असमय विदाई-

''कभी दर्शकों को हंसा रहे हैं तो कभी भौंहें चढ़ा रहे हैं. हमेशा अंतर्मुखी रहने वाले क्लासिक अभिनेता अतुल परचुरे की असामयिक मृत्यु दुखद है. अतुल परचुरे ने अपने शानदार अभिनय करियर की शुरुआत बच्चों के थिएटर से की थी. उन्होंने नाटक, फिल्म और धारावाहिक तीनों ही क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ी. चाहे वो तरूण तुर्क मातरे अरका, नाटीगोटी या पु जैसे नाटक हों. चाहे वो देशपांडे की मौखिक, गीतात्मक कॉमेडी हो, अतुल परचुरे ने अपने जन्मजात गुणों से इसमें गहराई जोड़ दी है. उन्होंने मराठी और हिंदी फिल्मों में भी बेहतरीन किरदार निभाए हैं. उनके जाने से मराठी ने एक कालजयी अभिनेता खो दिया है. इस नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती. परचुरे के हजारों प्रशंसकों में से एक के रूप में, मैं परिवार का दुख साझा करता हूं. भगवान उन्हें ये दुख सहने की शक्ति दे. राज्य सरकार की ओर से मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. ॐ शांति.''

अमिताभ के हाथों मिला सम्मान

अतुल परचुरे को हाल ही में मराठी सिनेमा में योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेश्कर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था. खुद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें ये सम्मान दिया था. इसके बाद अतुल ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी फीलिंग्स भी बयां की थी. एक्टर ने लिखा था- मंगेशकर परिवार के प्रशंसक के रूप में, ये मान्यता और प्यार पाने का सर्वोच्च रूप है. श्री अमिताभ बच्चन की उपस्थिति में इसे प्राप्त करना एक और सपना है जो कल रात सच होते हुए मैंने देखा.
एक शानदार शाम और इस सम्मान के लिए धन्यवाद.

 

admin

Related Posts

सलीम खान अस्पताल में भर्ती, सलमान और परिवार के अन्य सदस्यों ने की मुलाकात

मुंबई बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता और इंडस्ट्री के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ी है। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया…

रिहाई के बाद राजपाल यादव का पहला बयान—तिहाड़ के बाहर बोले, मुझे हर वर्ग से मिला अपार स्नेह

मुंबई एक्टर राजपाल यादव जेल से रिहा हो गए हैं। सभी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद एक्टर को 17 फरवरी की शाम 5 बजे तिहाड़ जेल से रिहा कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 0 views
FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा