बीएचईएल स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का संचालन करेगा खेल विभाग : मंत्री श्री सारंग

भोपाल
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को बीएचईएल स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि बीएचईएल स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का संचालन खेल विभाग के माध्यम से हो, इसकी प्राथमिक रूप रेखा तैयार की गई है। इसके लिये केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्रालय को प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिये गये हैं।

कॉम्पलेक्स में लगभग सभी गेम्स
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में क्रिकेट, गोल्फ, बालीवॉल, बास्केटबॉल, टेनिस टेबल टेनिस, हॉकी, एथलेटिक्स, कब्बड़ी सहित लगभग सभी खेल हैं। कॉम्प्लेक्स और खेल सुविधाओं के उन्नयन से इसको और बेहतर बनाया जायेगा। यह शहर के बीचों बीच मध्यप्रदेश सहित भोपाल के रहवासियों और खेल प्रेमियों के लिये बड़ी सौगात होगी। इससे बीएचईएल टॉउनशिप के लोगों को तो फायदा मिलेगा ही साथ ही भोपाल के नागरिकों को भी इसका लाभ मिलेगा।

क्रिकेट मैदान के मापदण्ड पूरे
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि क्रिकेट स्टेडियम का उन्नयन बीएचईएल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में होगा, तो क्रिकेट प्रतिभाओं को इसका लाभ मिलेगा। क्रिकेट के लिये मैदान के मापदण्ड पूरे हैं, बाकी स्टैण्ड आदि सुविधाओं का विस्तार करने के लिये फण्ड की व्यवस्था की जायेगी।

स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का उन्नयन
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का संचालन बीएचईएल के साथ खेल विभाग मिलकर करेगा। इससे कम खर्च में उन्नयन होगा और लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स खेल विभाग के अंतर्गत आ जाये, इसका प्रस्ताव भेजा जा रहा है। इसके लिये सभी अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया है।

अच्छा खेल परिसर बने, यही प्रयास
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि लगभग पौने 200 एकड़ जमीन पर यह कॉम्पलेक्स बना है, इसके रख-रखाव का अभाव है। गोल्फ के लिये भी 33 एकड़ स्थान है। प्राथमिक रूप से लोकल मैनेजमेंट ने इसकी सहमति दी है। इसे जल्द ही खेल विभाग के अंतर्गत लाकर एक अच्छा खेल परिसर बनाया जायेगा, यही प्रयास है।

यह अधिकारी रहे उपस्थित
निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव श्रीमती स्मिता भारद्वाज घाटे, ईडी बीएचईएल श्री एस.एम. रामनाथन, खेल संचालक श्री रवि कुमार गुप्ता, संयुक्त संचालक श्री बी.एस. यादव, कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह सहित जिला प्रशासन और खेल के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

  • admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव यूपीएससी-2025 में चयनित अभ्यर्थियों से कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में किया संवाद

    वर्ष 2025 की यूपीएससी में चयनित अभ्यर्थी वर्ष 2047 के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हैं शिल्पकार इन युवाओं के कंधों पर प्रदेश के करोड़ों नागरिकों के कल्याण और विकास…

    प्रदेश में हवाई पट्टियों के विकास से सुदृढ़ हो रही क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी

    भोपाल मध्यप्रदेश में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को सुदृढ़ बनाने और दूरस्थ जिलों को हवाई सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा हवाई पट्टियों के विकास एवं विस्तार के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 1 views
    एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

    डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 1 views
    डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

    क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

    Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 2 views
    Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

    जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 0 views
    जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

    PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 0 views
    PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई