मुंबई मेट्रो में लगे ‘जय श्री राम’ के नारे, पूजा भट्ट को होने लगी दिक्कत, रिएक्शन देते हुए बोलीं- ‘ये कैसे जायज है

मुंबई
नवरात्रि के दोरान लोगों के एक ग्रुप द्वारा मुंबई मेट्रो में भजन-कीर्तन करने  और गरबा सॉन्ग गाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वही बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्म मेकर पूजा भटट् का इस पर गुस्सा फूटा है। उन्होंने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट कर पब्लिक प्लेस पर "जय श्री राम" के नारे लगाने वालों पर अपनी भड़ास निकाली है। वहीं इस पर एक्ट्रेस भी ट्रोल हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कुणाल पुरोहित नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसमें मुंबई मेट्रो के अंदर यात्री जयश्री राम के जयकारे लगा रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुंबई मेट्रो में कुछ यात्री सीट पर बैठे हैं और कुछ फर्श पर बैठकर ‘भारत का बच्चा बच्चा जय श्री राम बोलेगा’ गा रहे हैं। वहीं कुछ यात्री गुजराती गरबा के गाने गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस का गुस्सा छलका है। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “ पब्लिक प्लेस पर इसकी इजाजत कैसे दी सकती है है? इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह हिंदुत्व पॉप, क्रिसमस कैरोल, बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर या इनके बीच कुछ भी है। सार्वजनिक स्थानों का इस तरह दुरुपयोग नहीं किया जा सकता। अधिकारी इसकी अनुमति कैसे और क्यों दे रहे हैं?

लॉ एंड ऑर्डर कायम होने की कोई उम्मीद नहीं
पूजा भट्ट ने एक और पोस्ट में लिखा, “ अगर हम रियल सेंस में बेसिक रूल्स को फॉलो नहीं कर सकते तो लॉ एंड ऑर्डर कायम होने की कोई उम्मीद नहीं है। सभी राजनीतिक दलों के अवैध होर्डिंग्स शहर को अपवित्र कर रहे हैं, मेट्रो को पार्टी क्षेत्र में तब्दील किया जा रहा है। सड़क के बीच में पटाखे जलाए जा रहे हैं।” बता दें कि पूजा भट्ट की पटाखे वाली यह पोस्ट उस वक्त आई है, जब  महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की दशहरा जुलूस और आतिशबाजी की आड़ में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली है।

पूजा भट्ट हो रहीं ट्रोल
वहीं अपनी इस पोस्ट के बाद पूजा भट्ट भी ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। एक ने लिखा, “ आप हमारी संस्कृति को मिटा नहीं सकते मैडम। हम अपने त्योहार इसी तरह मनाते आए हैं और मनाते रहेंगे, इसे कोई नहीं रोक सकता, न आप, न सरकार।बस वास्तविक मुद्दों, गरीबी, विकास, अवैध होर्डिंग्स के बारे में बात करें, यह एक अच्छा मुद्दा था। लेकिन हिंदू धर्म को निशाना मत बनाओ।” एक अन्य ने लिखा, “ ओह सच में।।।ईद के समय पर ये ज्ञान कहा चला जाता है पूजा मैडम।   कभी ये ज्ञान बकरी मत काटो पे दे दिया करो।।।सड़कों पर जब 5 बार नमाज पढ़ी जाती है आजतक 1 ट्वीट भी नहीं लिखा गया उस पर।।ज्यादा ज्ञान पेला जा रहा है।।”

  • admin

    Related Posts

    अरबाज के साथ रिश्ते को लेकर निक्की हुई इमोशनल, परिवार और प्यार के बीच बनी उलझन

    मुंबई  अरबाज पटेल और निक्की तंबोली इन दिनों द 50 शो में नजर आ रहे हैं. रियलिटी शो में दोनों में कभी प्यार होता है, कभी तकरार.एक टास्क के दौरान…

    सलीम खान अस्पताल में भर्ती, सलमान और परिवार के अन्य सदस्यों ने की मुलाकात

    मुंबई बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता और इंडस्ट्री के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ी है। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    जम्मू-कश्मीर ने 67 साल बाद फाइनल में बनाई जगह, बंगाल को 6 विकेट से हराकर किया धमाका

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    जम्मू-कश्मीर ने 67 साल बाद फाइनल में बनाई जगह, बंगाल को 6 विकेट से हराकर किया धमाका

    टीम इंडिया में फेरबदल के संकेत! अर्शदीप को मौका, कुलदीप बाहर — प्लेइंग XI पर सस्पेंस खत्म?

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    टीम इंडिया में फेरबदल के संकेत! अर्शदीप को मौका, कुलदीप बाहर — प्लेइंग XI पर सस्पेंस खत्म?

    FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए