केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा-मामला गंभीर, राजस्थान-अजमेर में विश्वविद्यालय के खाने में मिली छिपकली की पूंछ

अजमेर.

अजमेर जिले के बांदर सिंदरी स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में खाने में छिपकली मिलने का मामला सामने आया है। जिसके बाद यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया है। घटना शनिवार रात की है। जब एक छात्र मेस में खाना खा रहा था, तभी अचानक उसकी सब्जी में छिपकली की कटी हुई पूंछ घूमती नजर आई। घटना के बाद यूनिवर्सिटी के छात्रों ने मेस संचालक और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

रविवार को खाने में छिपकली की पूंछ का वीडियो सामने आने पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा- कुलपति से मामले की जांच करने की बात कही है। स्टूडेंट्स की सेहत के साथ कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं है। हम इस मसले को गंभीरता से ले रहे हैं। आगे उचित कदम उठाए जाएंगे।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे
यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार विपिन कुमार का कहना है कि मैं अभी तीन दिन से बाहर हूं। मैं किशनगढ़ पहुंचकर मामले की जानकारी लूंगा। अभी केवल सोशल मीडिया पर मेस के खाने को लेकर जानकारी मिली है। वस्तु स्थिति का पता लगा रहे हैं। कुछ लोगों से फीडबैक लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। हो सकता है कि मामला इम्प्लांट का निकले।

यूनिवर्सिटी पीआरओ ने नहीं उठाया फोन
छात्रों ने जब इस घटना के विषय में यूनिवर्सिटी की पीआरओ अनुराधा मित्तल को फोन कॉल कर मामले की जानकारी देनी चाही, तो उन्होंने फोन कॉल पहली बार में नहीं उठाया। उसके बाद मैसेज कर मामले की जानकारी लेनी चाही, इसके बाद मैसेज से जानकारी दी, लेकिन कोई भी रिप्लाई नहीं किया और अपना फोन को नॉट रीचेबल कर दिया।

admin

Related Posts

400 लोगों को दी धमकी, ऑनलाइन FIR से नंबर निकाल कर सैकड़ों को ठगा

भीलवाड़ा. राजस्थान की भीलवाड़ा पुलिस ने एक ऐसे शातिर साइबर अपराधी का पर्दाफाश किया है, जो खाकी का खौफ दिखाकर लोगों की जेब खाली कर रहा था। यह ठग कोई…

दो मंजिला अवैध मकान पर चला बुलडोजर, जयपुर में ड्रग्स माफिया पर बड़ी कार्रवाई

जयपुर. जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने ड्रग्स माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बगराना में अवैध रूप से बने दो मंजिला मकान को ध्वस्त कर दिया। यह निर्माण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 1 views
T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 3 views
फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात