परिजनों ने थाने के बाहर शव रखकर किया हंगामा, छत्तीसगढ़-बालोद में थाने में पिटाई की चोट देख पिता की मौत

बालोद।

जिले के अर्जुन्दा क्षेत्र में बीते 15 सितंबर को डॉक्टर के साथ मारपीट के मामले पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमे से एक के पिता की आज इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने आरोपी को रातभर थाने में पीटा, जिसके बाद बेटे के शरीर पर चोट देखकर पिता की तबियत बिगड़ गई।

आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद आज मृतक के परिजनों ने अर्जुन्दा थाना के बाहर शव रखकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद भी परिजनों के साथ थाना परिसर में धरना देने बैठे थे। मामले को तूल पकड़ता देख तीनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है।
मृतक के परिजनों ने अर्जुन्दा थाना प्रभारी को लिखे पत्र में बताया कि हमारे भाई प्रवीण चंदेल उसके साथी सूर्यकांत शर्मा और सन्नीजीत तिवारी को अर्जुन्दा पुलिस द्वारा 15 सितंबर को पुलिस कस्टडी में रखा गया। इस दौरान पुलिस थाना अर्जुन्दा के ए.एस.आई. विश्वजीत मेश्राम, पुलिस कांस्टेबल विरेन्द्र साहू और पुरानीक साहू ने शराब के नशे में उन्हें रातभर बेरहमी से पीटा, जिससे प्रवीण, सूर्यकांत एऔर सन्नीजीत तीनों को बहुत चोटें आईं। दूसरे दिन जब वे पुलिस कस्टडी से वापस आए, तो घर जाकर बीती रात की घटना की जानकारी परिवारवालों को दी। इस दौरान प्रवीण चंदेल के पिता उनके जख्मों को देखकर सदमा लगने से ब्रेनहेमरेज का शिकार हो गए, जिससे उन्हें पैरालिसिस हो गया। इसके कारण उन्हें 16 सितंबर की रात राजनांदगाँव के यूनाइटेड अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान वे कोमा में चले गए, जिसके बाद उन्हें रायपुर के डी.के.एस. अस्पताल में रिफर किया गया, जहां इलाज के दौरान आज 13 सितंबर की सुबह 9:30 बजे उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटनाक्रम के चार दिन बाद विवेचक विश्वजीत मेश्राम ने शिकायत दर्ज कराने वाले डॉक्टर को उकसाया और जातिगत प्रकरण लगाया गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन को प्रवीण के पिता की मौत का जिम्मेदार बताते हुए पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफ.आई.आर. की मांग की थी।

एफआईआर नहीं की गई तो करेंगे उग्र आंदोलन – विधायक कुंवर सिंह
“विधायक कुंवर सिंह ने बताया कि वह मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए थाने के बाहर धरने पर बैठे थे। 7 दिनों के भीतर युवकों की पिटाई के मामले की जांच कर तीनों आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन मिला है, अगर मामले में एफआईआर नहीं की जाती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जवाबदेही पुलिस प्रशासन की होगी।”

जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई – एडीशनल एसपी
एडीशनल एसपी अशोक जोशी ने बताया कि पिछले महीने अस्पताल में डॉक्टरों के साथ एक घटना हुई थी। उस घटना में जिन व्यक्तियों ने घटना घटित की थी, उनमें से एक आरोपी के पिता की मृत्यु हो गई है। आरोपी की अभी बेल नहीं हो पाई है, इस वजह से उनकी डेड बॉडी वह लोग लेकर आए थे और उनका यह कहना है कि आरोपी मृतक का इकलौता लड़का है, अगर उसकी बेल हो जाती तो वह मृतक का अंतिम संस्कार कर सकेंगे। एडीशनल एसपी अशोक जोशी ने बताया कि मृतक के परिजनों का यह भी आरोप था कि पुलिस द्वारा आरोपी के साथ मारपीट की गई थी। मामले में जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करेंगे। एसपी साहब के आदेश पर तीनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है, 7 दिन बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्रवाई करेंगे।

admin

Related Posts

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा और बालिग महिला की सहमति से संबंध रेप की श्रेणी में नहीं

बिलासपुर  छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के एक बड़े फैसले के चर्चे हो रहे हैं। दरअसल कोर्ट ने एक बालिग और शादीशुदा महिला की सहमति से बने शारीरिक संबंधों पर अहम फैसला…

छत्तीसगढ़ ने किया बड़ा काम: इस वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूरे

छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: चालू वित्तीय वर्ष में  6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण चालू वित्तीय वर्ष में देश में सर्वाधिक आवास निर्माण प्रदेश में योजना आरंभ से एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन