बीबी को कंडोम से था एतराज, पति को देना चाहती थी एड्स; क्या थी ऐसी वजह

जयपुर.

 राजस्थान के माता का थान थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने शादी के पवित्र रिश्ते को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। पीड़ित पति ने कोर्ट में एक परिवाद दायर किया, जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ। उसने बताया कि उसकी पत्नी ने शादी के बाद से ही शारीरिक संबंध बनाते समय परिवार नियोजन के साधनों से इनकार किया, जिससे उसे गंभीर चिंताओं का सामना करना पड़ा।

बीवी का सच जानकर पति के उड़ गए होश

जब पति को अपनी पत्नी की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में पता चला, तो उसकी दुनिया उलट गई। जांच के बाद पता चला कि पत्नी एचआईवी संक्रमित है। इसके बाद पति ने कोर्ट में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पत्नी, उसके पिता और बहन को आरोपी बनाया है।

पत्नी ने फोन में छिपाकर रखा तो वह खतरनाक सच

पति के अनुसार, उसकी पत्नी ने जानबूझकर उसे संक्रमित करने की योजना बनाई थी। वह लगातार बिना सुरक्षा के संबंध बनाने का दबाव डालती रही। जब पति ने अपनी जांच कराई, तो वह नेगेटिव निकला। डॉक्टरों ने बताया कि संक्रमण का पता तीन महीने बाद चलता है। इसी दौरान पति ने पत्नी के फोन से एक व्यक्ति का नंबर निकाला, जिससे उसका पुराना रिश्ता टूट गया था। उस व्यक्ति ने पुष्टि की कि वह एचआईवी संक्रमित है।

आरोपी महिला की पहले इसी सिलसिले में सगाई टूट गई थी। उसके बाद जोधपुर में पीड़ित युवक के परिवार से संपर्क कर सगाई हुई और जल्द शादी का दबाव बनाया गया। जुलाई में शादी के बाद युवक से लगातार पत्नी बिना प्रोटेक्शन के संबंध बनाने की मांग करती रही। पत्नी के एचआईवी घोषित होने की जानकारी मिलने के बाद सबसे पहले पति ने अपनी जांच कराई तो वो उस समय नेगेटिव पाया गया। डॉक्टर ने उसे कहा कि एचआईवी संक्रमित होने का पता किसी पीड़ित से संबंध बनाने के करीब 3 महीने के बाद चलता है। इस दौरान पति ने तय किया की वह इसे उजागर करेगा।

पत्नी के फोन से उस व्यक्ति का नंबर निकलता है। जिससे उसका रिश्ता होकर टूट गया था। वो उसे बताता है कि वह एड्स पीड़ित है और उसके सबूत के रूप में उपचार केंद्र के कागजात भेजता है। इसके बाद पति ने पत्नी से कहा कि उसे कंपनी में नॉमिनेशन के रूप में उसका नाम दर्ज करवाना है। इसलिए कुछ ब्लड इन्वेस्टिगेशन करवाने हैं। इससे वह सकपका गई। उसने अपने परिजनों से कहा तो उसकी बहन को स्वास्थ्य विभाग में काम करती है, वो जोधपुर आ गई।

एफआईआर के मुताबिक पत्नी के परिजन लगातार इस बात को लेकर अड़े रहे कि कोई जांच नहीं होगी, जबकि पति भी अपनी बात पर अड़ गया। इसके चलते 31 अगस्त की रात को पति और पत्नी दोनों की जांच हुई, जिसमें पत्नी एचआईवी पॉजीटिव पाई गई। रिपोर्ट आने के बाद वह अपनी बहन के साथ घर पर कमरे में चली गई। कुछ देर बाद बहन के साथ बाहर निकली तो ट्रॉली बैग साथ में था। पत्नी की बहन ने कहा कि आप लोगों ने जांच करवा कर बहुत गलत किया है। पत्नी और बहन के जाने के बाद जब पीड़ित ने अलमारी संभाली तो शादी के दौरान दिए गए जेवरात भी गायब थे।

एड्स के बाद भी बीवी ने कर दिया कांड

31 अगस्त को पति और पत्नी दोनों की जांच हुई, जिसमें पत्नी पॉजिटिव पाई गई। रिपोर्ट आने के बाद पत्नी अपनी बहन के साथ घर से निकल गई और शादी के समय के जेवरात भी गायब थे। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी जानबूझकर उसे संक्रमित करना चाहती थी, ताकि वह बदनाम न हो।

admin

Related Posts

रेलवे का बड़ा तोहफा: जैसलमेर में आधुनिक रखरखाव केंद्र शुरू, पर्यटन और व्यापार को मिलेगी रफ्तार

 जैसलमेर राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर को रेलवे की ओर से बड़ी दोहरी सौगात मिली है. जिसमें एक है कि स्वर्णनगरी में रेलवे स्टेशन पर करीब 67 करोड़ रुपये की…

चंदन वन से गोडावण संरक्षण तक: राजस्थान के वन मंत्री ने विकास और पर्यावरण योजनाओं की दी जानकारी

जोधपुर  राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा शुक्रवार दोपहर जोधपुर दौरे (Sanjay Sharma Jodhpur Visit) पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस परिसर में पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा