बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का तीसरा आरोपी पुणे से गिरफ्तार, एक की तलाश मध्य प्रदेश में

ओंकारेश्वर / उज्जैन
महाराष्ट्र के एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के तार अब मध्य प्रदेश से भी जुड़ गए हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि मर्डर केस का तीसरा आरोपी शिवा गौतम मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में कहीं छिपा बैठा है। इसी के चलते मुबंई क्राइम ब्रांच की अलग अलग टीमें सूबे के उज्जैन, नागदा, हरसूद, हरदा के साथ-साथ खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में आरोपी को तलाश रही हैं।

 कथित रूप से बाबा सिद्दीकी मर्डर की जिम्मेदारी लेने वाले लॉरेंस विश्नोई गैंग के गुर्गो ने बाबा सिद्दीकी को उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। दो संदिग्ध आरोपी धर्मराज और गुरमेल मुंबई पुलिस की गिरफ्त में हैं, जबकि तीसरे और चौथे आरोपी को पुलिस अभी तलाश रही है। तीसरे आरोपी शिवा गौतम को पुलिस एमपी में तलाश रही है, जबकि चौथे आरोपी की भी पुलिस ने पहचान कर ली है। बताया जा रहा है कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने जीशान अख्तर नाम से चौथे आरोपी की पहचान की है।

पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ जारी
गौरतलब है कि हत्याकांड के बाद मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार दो आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है और तीसरे और चौथे आरोपी की लगातार छानबीन की जा रही है। महाराष्ट्र पुलिस को मिली खूफिया टिप के अनुसार, हत्या का तीसरा आरोपी शिवा गौतम मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में कहीं छिपा बैठा है। खुफिया रिपोर्ट का यहां तक दावा है कि, फरार हत्यारा किसी धार्मिक स्थान पर छिपा हो सकता है।

ओंकारेश्वर और उज्जैन में सर्चिंग
सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसियां फरार आरोपी शिवा की तलाश के लिए खंडवा जिले में पहुंची है। साथ ही विश्नोई बहुल इलाके जैसे- हरसूद और हरदा में भी शिवा की तलाश की जा रही है। यहां हर इलाके में इंटेलिजेंस की नजर बनी हुई है। साथ ही, आरोपी की तलाश उज्जैन में तो की ही जा रही है। साथ ही, एक टीम नागदा में भी तलाश कर रही है। जबकि एक टीम ओंकारेश्वर में आरोपी को तलाश रही है। अबतक सामने आए अपडेट के अनुसार, पुलिस द्वारा उज्जैन में कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। पुलिस को आशंका है कि वो वो लोग विश्नोई गैंग से जुड़े हो सकते हैं। हालांकि, पूछताछ के बाद पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- एमपी में बड़ा रेल हादसा टला : ट्रेन के कोच में आग लगने की खबर, यात्रियों के बीच मचा हड़कंप

हत्याकांड का एक आरोपी खुद को नाबालिग बता रहा
रिपोर्ट के मुताबिक मामले के गिरफ्तार दो आरोपियों में से एक 23 वर्षीय गुरनैल बलजीत सिंह को 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया, जबकि खुद को नाबालिग बताने वाले दूसरे आरोपी धर्मराज की वास्तविक उम्र निर्धारण के लिए मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। हालांकि मुंबई पुलिस का कहना है कि आधार कार्ड में आरोपी की उम्र 21 साल है।

बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर हुई थी बाबा पर फायरिंग
गौरतलब है शनिवार रात को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारी गई है। उन्हें गंभीर हालत में मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान कुछ ही देर में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की मानें तो बाबा सिद्दीकी को पेट और छाती पर गोली लगी थी, जिससे उनकी मौत हुई।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
NCP नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के तीसरे आरोपी को मुंबई पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार कर लिया है. प्रवीण लोनकर के रूप में आरोपी की पहचान की गई है. प्रवीण ने एक फेसबुक पर पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली है.

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम प्रवीण लोनकर बताया जा रहा है. प्रवीण लोनकर ने अपने भाई शुभम लोनकर के फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर हत्या एनसीपी नेता की जिम्मेदारी ली है।

पोस्ट सामने आने के बाद मुंबई पुलिस की टीम पुणे के लिए रवाना हुई, जहां से आरोपी प्रवीण लोनकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि प्रवीण का भाई शुभम फिलहाल फरार चल रहा है।

मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें दो आरोपियों को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि एक को आज गिरफ्तार किया गया है। बता दें, कि मुंबई पुलिस की अलग-अलग टीमें अलग-अलग राज्यों में छापेमारी भी कर रही हैं.

जीशान अख्तर की खोज तेज

बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में मुंबई पुलिस मामले के एक अन्य फरार आरोपी जीशान अख्तर की भी तलाश कर रही है. बता दें कि जीशान अख्तर का एक डोजियर सामने आया है, इस डोजियर के मुताबिक जीशान अख्तर का असली नाम मोहम्मद यासीन अख्तर है. जीशान अख्तर की गैंग में 22 लोग हैं। पंजाब के जालंधर थाने में जीशान के खिलाफ 30 लाख रुपये की रंगदारी का मामला भी दर्ज है।

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बांद्रा पूर्व स्थित अपने बेटे जीशान के ऑफिस से बाहर निकलते समय आरोपियों ने बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी. गोली सिद्दीकी के सीने और पेट में लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

 

admin

Related Posts

मुख्य सचिव ने बैठक में कलेक्टर्स को दिए निर्देश

भोपाल संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी तरह की कोई कमी नहीं है। मुख्य सचिव  अनुराग जैन ने पेट्रोलियम पदार्थों की सुगम…

संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा लोकमाता देवी अहिल्या बाई पर बनी फिल्म को दिल्ली फिल्म फेस्टिवल में मिला सम्मान

भोपाल  देश की राजधानी दिल्ली में मध्यप्रदेश संस्कृति और पर्यटन विभाग द्वारा देवी अहिल्या बाई की ३०० वीं जयंती के अवसर पर निर्मित फिल्म लोकमाता देवी अहिल्या बाई को इंटरनेशनल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम