नागपुर हाल्ट-पाराडोल नई रेल लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण करने सर्वे करने टीम उतरी

भूमि पूजन के छः साल बाद अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरु हुई
मनेन्द्रगढ़

रेलवे डिवीजन बिलासपुर के पूर्व डीआरयूसीसी सदस्य, अधिवक्ता,कर्मयोगी विजय प्रकाश पटेल ने बताया कि 241 करोड़ के प्रोजेक्ट चिरमिरी-नागपुर हॉल्ट न्यू रेल लाईन विस्तारीकरण परियोजना के लाइन बिछाने के लिए जमीन अधिग्रहण करने का सर्वे शुरू। विजय प्रकाश पटेल नई रेलवे लाइन बिछाने के लिए जमीन अधिग्रहण करने का सर्वे शुरू किया गया है। रेलवे विभाग, फॉरेस्ट विभाग और राजस्व विभाग के द्वारा रेलवे लाइन बिछाने के लिए चिह्नित एरिया का नापजोख किया जा रहा है। श्री पटेल ने बताया कि नई रेलवे लाइन को 2018-19 में स्वीकृति मिली थी। मामले में तत्कालीन रेलमंत्री ने 24 सितंबर 2018 को कोरबा-हरदीबाजार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अविभाजित कोरिया में चिरमिरी-नागपुर हॉल्ट न्यू रेल लाईन विस्तारीकरण परियोजना के लिये नई रेलवे लाइन बिछाने भूमिपूजन किया था। केंद्र और राज्य सरकार 17 किलोमीटर तक बिछने वाली नई रेलवे लाइन पर 50-50 प्रतिशत अंशदान से 241 करोड़ खर्च करेगी। रेलवे बोर्ड ने नवंबर 2019 को केंद्र के हिस्से की 50 फीसदी बजट 120.50 करोड़ जारी कर दिया है।

छत्तीसगढ़ राज्य ने अपने हिस्से की 50 फीसदी राशि 120.50 करोड़ बजट रेलवे को नहीं दिया था। जिससे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर ने भूमिपूजन कराने के बाद एक ईंट तक नहीं रख पाया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश की विष्णु देव सरकार ने रेल लाइन के लिए राज्य के हिस्से की 120 करोड़ की स्वीकृति वर्ष 2024 के बजट में दी है। वहीं रेल मंत्रालय की ओर से एमसीबी अपर कलेक्टर को नई रेल लाइन के लिए नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। फिलहाल जमीन अधिग्रहण करने नोपजोख शुरू कर दिया गया है। रेलवे लाइन बिछाने में अधिक जमीन राजस्व और फॉरेस्ट की जमीन है, प्रोजेक्ट पूरा होने से चिरमिरी से चलने वाली चिरमिरी, रीवा, चंदिया, भोपाल, अनूपपुर, बिलासपुर सहित पांच ट्रेनों का विस्तार अंबिकापुर तक होगा। इससे बड़ी आबादी को रेल सेवा का लाभ मिलेगा। यात्री सेवाओं के लिए यह रेल लाइन महत्वपूर्ण है। वर्तमान में अबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें नागपुर हाल्ट से सीधे बोरीडांड़ जंक्शन होकर चली जाती हैं। नई रेल लाइन बनने से सारी गाड़ियां चिरमिरी और मनेद्रगढ़ से होकर गुजरेगी। गौरतलब है कि चिरमिरी-नागपुर हॉल्ट न्यू रेल लाईन विस्तारीकरण परियोजना का क्रियांवयन कराने के लिये बिना रुके 4 साल तक घंटानाद सत्याग्रह  मेरे ( विजय प्रकाश पटेल) द्वारा  किया गया था ।

नागपुर से पाराडोल तक नई रेलवे लाइन बिछाने के लिए राजस्व और रेलवे की टीम सर्वे कर रही है। उसके बाद सर्वे रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जाएगी। वर्ष 2013 में सर्वे और 2018 में स्वीकृति मिली थी वर्ष 2013 में 100 नई रेलवे लाइन बिछाने के लिए सर्वे कराया गया था। जिसमें चिरमिरी पाराडोल-नागपुर हॉल्ट स्टेशन के बीच 17 किलोमीटर रेलवे लाइन भी शामिल थी। रेलवे ने उस समय लाइन विस्तार कराने 69 करोड़ का डीपीआर तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजा था। हालांकि, पांच साल बाद प्रोजेक्ट की लागत बढ़ाकर 241 करोड़ रेलवे लाइन बिछाने मंजूरी मिली है। वहीं दूसरी ओर भूमिपूजन कराने के पांच साल बाद जमीन का सर्वे और अधिग्रहण की प्रक्रिया हो रही है। नई रेलवे लाइन निर्माण होने के बाद अंबिकापुर, नागपुर चिरमिरी, मनेंद्रगढ़ स्टेशन से होकर गाडियां गुजरेंगीं। नई रेलवे लाइन बिछने के बाद नागपुर हाल्ट स्टेशन को जंक्शन का दर्जा भी अपने आप मिल जाएगा।

 

  • admin

    Related Posts

    अब महंगी पड़ेगी गाड़ी: मध्य प्रदेश में टैक्स छूट खत्म, ई-बाइक और कार की लागत बढ़ने वाली

    भोपाल मध्य प्रदेश में पांच साल के लिए लागू की गई इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति-2025 के तहत वित्तीय प्रोत्साहन में कमर्शियल ईवी को टैक्स में वर्ष 2027 तक छूट रहेगी,…

    भोपाल में कारोबारी से 10 करोड़ रंगदारी मांगने पर लॉरेंस गैंग के खिलाफ एफआईआर, जान से मारने की धमकी

    भोपाल  कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क का खौफ अब राजधानी भोपाल तक पहुंच गया। इंदौर, खरगोन और अशोक नगर के बाद अब भोपाल में भी उसके गुर्गों की सक्रियता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 0 views
    T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

    8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज