भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम और उज्जैन संभागों के 31 जिलों में हल्की से लेकर मध्मम बारिश होने के आसार

भोपाल
 मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम और उज्जैन संभागों के 31 जिलों में हल्की से लेकर मध्मम बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी, अरब सागर में मानसूनी सिस्टम एक्टिव दिखाई दे रहे हैं. अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनता दिखाई दे रहा है. तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चक्रवात बना हुआ है. एक ट्रफ लाइन बंगाली की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से से अरब सागर तक जाती दिखाई दे रही है. इस वजह से प्रदेश में बारिश होगी. हालांकि, मौसम विभाग का यह भी कहना है कि प्रदेश के 48 जिलों से मानसून विदा ले चुका है. इस बीच मंडला जिले में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री पहुंच गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, इंदौर, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होगी. दरअसल, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से जो हवाएं प्रदेश में प्रवेश कर रही हैं, उनमें नमी है. इसके अलावा अरब सागर में लॉ प्रेशर एरिया भी बनता नजर आ रहा है.

खंडवा में कमजोर पड़ सकता है सिस्टम, लेकिन बारिश की संभावना
खंडवा में मानसून का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है. कभी तेज धूप निकल रही है, तो कभी बूंदाबांदी और कभी तेज बारिश हो रही है. इसे दक्षिणी पश्चिमी और उत्तर पूर्व मानसून का असर बताया जा रहा है. मौसम के जानकारों की मानें तो सक्रिय सिस्टम का असर कमजोर पड़ सकता है. लेकिन, आने वाले कुछ दिनों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश हो सकती है. 14 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना है. वहीं 16, 17 और 18 अक्टूबर को बारिश की स्थिति कमजोर होने की संभावना है. यहां महाराष्ट्र में सक्रिय सिस्टम का कुछ असर देखने को मिल सकता है. जिले का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

admin

Related Posts

सभी नागरिक क्यूआर कोड स्केन कर स्वच्छता सर्वेक्षण फीडबैक में करें सहभागिता : आयुक्त भोंडवे

भोपाल  नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त  संकेत भोंडवे ने कहा है कि स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत आयोजित होने वाले विश्व के सबसे बड़े स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश…

15 मई से शुरू होगी शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना, कोचिंग अध्ययन छात्रवृत्ति योजना की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने मंत्रालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्यों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत