हरियाणा की 15वीं विधानसभा के गठन की प्रक्रिया के तहत PM के स्वागत के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां जारी

चंडीगढ़
हरियाणा की 15वीं विधानसभा के गठन की प्रक्रिया के तहत 17 अक्टूबर को पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है। चूंकि हरियाणा में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता और राजनीति का इतिहास बनाया है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी इस क्षण को यादगार बनाना चाहती है। यहीं कारण है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री के आगमन के चलते पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में युद्ध स्तर पर समारोह की तैयारियां की जा रही है। रावण दहन के बाद ग्राउंड के खाली होने के कारण प्रशासन अब कम समय में सभी तैयारियों को पूरा करने में जुटा है। प्रशासन की ओर से इसकी तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही। प्रधानमंत्री के अलावा भारतीय जनता पार्टी के शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। ग्राउंड में 50 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इसलिए इस ग्राउंड का चयन किया गया है।

पहले परेड़ ग्राउंड में होना था कार्यक्रम
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण समारोह के लिए पहले 12 अक्टूबर फिर 15 अक्टूबर की तारीख निधार्रित की गई थी, लेकिन प्रधानमंत्री के आने के कारण इस तारीख को बदलकर 17 अक्टूबर किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और उन्हें देखने व सुनने के इच्छूक लोगों के भारी संख्या में कार्यक्रम में आने के कारण शपथ ग्रहण समारोह का स्थान परेड़ ग्राउंड से बदलकर पंचकूला केदशहरा ग्राउंड में किया गया है।

10 से 11 मंत्री ले सकते हैं शपथ
मुख्यमंत्री नायब सिंह समेत 17 अक्टूबर को हरियाणा कैबिनेट के 10 से 11 मंत्री भी 17 अक्टूबर को शपथ ले सकते हैं। हालांकि हरियाणा में मुख्यमंत्री समेत कुल 14 मंत्री बनाए जा सकते हैं, लेकिन 2-3 मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई जाने की चर्चा है।

अधिकारी कर रहे दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल का दौरा कर रहे हैं, जिससे कार्यक्रम को एक भव्य रूप दिया जा सके। चर्चा है कि जिन 20 हजार युवाओं को सरकार की ओर से नौकरी के ज्वाइनिंग लेटर दिए जाने है, उन्हें भी कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दिया जा सकता है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष और संगठन से जुड़े लोग भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

सुरक्षा के लिए हो रही पेड़ों की छटाई
कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास मौजूद भारी और पत्तेदार पेड़ों की छटाई का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे कोई भी आसमाजिक तत्व उनमें छिप ना सके। इसी के चलते कार्यक्रम स्थल और आसपास के घने पेड़ों की छटाई की जा रही है।

 

admin

Related Posts

India-Russia Talk: ईरान युद्ध के बीच भारत और रूस के बीच होने वाली है बड़ी डील, US को भी होगी खबर

 नई दिल्ली युद्ध ने कई समीकरण बदल दिए हैं, अमेरिकी बैन के कारण भारत ने धीरे-धीरे रूस से तेल खरीदना कम कर दिया था. लेकिन अब युद्ध ने मिडिल-ईस्ट से…

श्रीनगर-लेह हाईवे पर एवलांच, 6 की जान गई; राहत-बचाव अभियान जारी

 श्रीनगर  जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर और लेह हाईवे पर जोजिला दर्रे के पास भीषण हिमस्खलन हुआ है। एवलांच के कारण छह लोगों की मौत हो गई है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI