सवारियों से भरी पिकअप पलटी, इसमें सवार सभी 13 श्रमिक घायल हुए। जिसमें चार की हालत नाजुक

ऋषिकेश
देवप्रयाग थाना क्षेत्र में कोडियाला के समीप मुजफ्फरनगर के श्रमिकों से भरी पिकअप का ब्रेक फेल होने से वह पलट गई। इस दौरान पिकप में सवार सभी 13 श्रमिक घायल हुए। जिसमें चार की हालत नाजुक होने पर उन्हें एम्स के लिए रेफर किया गया। जबकि अन्य श्रमिकों का ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी श्रमिक श्रीनगर में आयोजित एक भंडारे में काम गए करने गए थे। वापस मुजफ्फरनगर जाते समय तड़के यह हादसा हुआ।

तोताघाटी में श्रमिकों से भरी एक पिकअप पलट गई
देवप्रयाग थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत के अनुसार, रविवार सुबह करीब 4:45 बजे सूचना मिली कि कोडियाला से चार किलोमीटर पहले तोताघाटी में श्रमिकों से भरी एक पिकअप पलट गई है। इस दौरान पुलिस चौकी बछेलीखाल (तीन धारा) की टीम मौके पर पहुंची तो तोताघाटी में एक पिकअप सड़क पर पलटा हुआ मिला। जिसे चालक हनुमान चौक, सिविल लाइन जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश निवासी जावेद चला रहा था।

पिकअप में सवार श्रमिक श्रीनगर के बंधन पैलेस में आयोजित एक भंडारे से काम करके वापस मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। जिसमें कुछ हलवाई और अन्य कामों के लिए गए श्रमिक सवार थे। पुलिस ने आनन-फानन में सभी श्रमिकों को पिकअप से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से ऋषिकेश सरकारी अस्पताल भिजवाया। अस्पताल के सीएमएस डा. प्रदीप कुमार चंदोला ने बताया कि गंभीर रूप से घायल मोहल्ला प्रेमपुरी जनपद मुजफ्फरनगर निवासी चंद्रपाल, सोनू, रजत, और साजन को एम्स के लिए रेफर किया गया। अन्य नौ घायलों का ऋषिकेश चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

सरकारी अस्पताल में भर्ती यह श्रमिक
सरकारी अस्पताल में मोहल्ला कंपनीबाग जिला मुजफ्फरनगर निवासी चांद, मोहल्ला प्रेमपुरी जनपद मुजफ्फरनगर राजकुमार, मोहल्ला कृष्णपुरी जिला मुजफ्फनगर निवासी रमन, मोहल्ला प्रेमपुरी निवासी धर्मसिंह और मोहल्ला आबकारी जिला मुजफ्फरनगर राजकुमार का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा। जिसमें चांद और धर्मसिंह के हाथों में फ्रैक्चर हुआ है। जबकि मुजफ्फरनगर निवासी सतबीर, अनुज, अंशुल और गौरी शंकर के मामूली चोट होने पर उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे गई।

एम्स रेफर हुए श्रमिकों का हुआ आपरेशन
एम्स में रेफर हुए श्रमिक रजत को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे गई। जबकि चंद्रपाल, सोनू और साजन के शरीर गंभीर चोट आने से एम्स के डाक्टरों ने उनका आपरेशन किया। वहीं पिकप चालक जावेद बाल-बाल बच गया। पुलिस ने उसे अपने बैठाया हुआ है। पिकअप मालिक के पहुंचने के बाद चालक को उनके सुुपुर्द किया जाएगा।
 
ढलान होने के कारण अनियंत्रित हुई पिकअप
बछेलीखाल चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने बताया तोताघाटी से पहले काफी खड़ी चढाई और बैंड है। जिससे वाहनों के ब्रेक गर्म हो जाते है। इसके बाद तोताघाटी के समीप ढ़लान होने के कारण वाहन की रफ्तार तेज हो जाती है और ऐसे में अक्सर वाहनों के ब्रेक फेल होने की आशंका रहती है। उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार यहां ऐसी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

admin

Related Posts

20 लाख बैरल की ‘Oil Deal’: भारतीय कंपनियों ने वेनेजुएला से खरीदी तेल, ट्रंप के कब्जे के बाद नया मोड़

 नई दिल्ली डोनाल्ड ट्रंप का तेल वाला गेम प्लान (Donald Trump Oil Game) अब काम करता दिखने लगा है. बीते दिनों वेनेजुएला पर स्ट्राइक और राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी के…

अमित शाह का आज ऐलान: OTP, लिंक और कॉल धोखाधड़ी पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्या होगा नया

नई दिल्ली  साइबर स्कैम और ठगी के ईकोसिस्टम को खत्म करने को लेकर एक राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत होने जा रही है. आज यानी 10 फरवरी 2026 को केंद्रीय केंद्रीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा