पंचायत चुनाव: पंजाब डीजीपी एक्शन में, कहा- छोटे-मोटे अपराधों और नशा तस्करों पर तुरंत कार्रवाई की जाए

जालंधर/चंडीगढ़
पंचायत चुनाव से पहले पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने डी.आई.जी. पटियाला रेंज, संगरूर, बरनाला और मालेरकोटला के एस.एस.पी. समेत अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की है। उन्होंने अधिकारियों को साफ कर दिया है कि छोटे-मोटे अपराधों और नशा तस्करों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। एफ.आ.आर. दर्ज करने में किसी भी लापरवाही के लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

यहां बता दें कि पंचायत चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे थम जाएगा। 15 को 13 हजार पंचायतों के लिए वोट पड़ेंगे। उसी दिन शाम को चुनाव नतीजे घोषित किये जाएंगे। शांतिपूर्वक चुनाव कराना पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है क्योंकि अब तक कई जिलों में हत्या जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में अब डी.जी.पी. खुद सक्रिय हो गये हैं। वह राज्य के विभिन्न जिलों के अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस ने एक कासो ऑपरेशन भी किया है।
 
फील्ड में पुलिस की मौजूदगी दिखनी चाहिए, नाके लगाए जाएं
डी.जी.पी. ने कहा कि इस समय उनका लक्ष्य शांतिपूर्ण तरीके से पंचायत चुनाव कराना है, इसलिए क्षेत्र में नाकाबंदी की जाए। इलाके में पुलिस की मौजूदगी दिखाई देनी चाहिए। यदि कहीं भी झगड़ा होता है तो पुलिस तुरंत पहुंचे। इन सभी कार्यों के लिए पुलिस रिजर्व रखी जायेगी। इसी तरह से चुनाव की योजना बनाई जानी चाहिए। इसके अलावा  स्नैचिंग, डकैती या जबरन वसूली कॉल या नशीली दवाओं के मामले जैसे छोटे-मोटे अपराध ही हैं। ये बातें लोगों को बहुत परेशान करती हैं।

ऐसे में एस.एच.ओ., डी.एस.पी. और एस. एस.पी. की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। यदि एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत गिरफ्तार मुलाजिम यदि जेल से बाहर हैं तो उनके विरूद्ध पुनः कार्यवाही की जाये। उनकी संपत्ति कुर्क की जानी चाहिए। लोगों से आने वाली सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

admin

Related Posts

सत्ता बनाम सुधारवादी: इस्तीफे की मांग पड़ी भारी, नोबेल विजेता नरगिस सहित कई हस्तियों की गिरफ्तारी

ईरान   ईरानी सुरक्षा बलों ने देश में जारी सुधारवादी आंदोलन से जुड़ी प्रमुख हस्तियों को हिरासत में लेने के लिए अभियान शुरू कर किया। सोमवार को प्रसारित खबरों में…

ब्रिटेन को मिल सकती है पहली मुस्लिम महिला प्रधानमंत्री, शबाना महमूद का PoK से क्या है रिश्ता?

लंदन ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर की सरकार गिर सकती है। इस बीच युनाइटेड किंगडम में चर्चाएं तेज हैं कि देश को पहली मुस्लिम महिला पीएम मिल सकती है। इसके लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज