एमपीपीएससी का प्रवेश पत्र जारी, 19 अक्टूबर तक डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र

इंदौर

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) अगले सप्ताह से राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 आयोजित करने वाला है, जिसमें आवेदन की प्रक्रिया पूरा हो चुकी है। अब अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं, जो 19 अक्टूबर तक डाउनलोट किए जा सकेंगे। परीक्षा के संबंध में आयोग ने गाइडलाइन भी जारी की है।

आयोग के मुताबिक दस जिलों में परीक्षा रखी गई है। सरकारी कॉलेजों को केंद्र बनाया है। गाइडलाइन के आधार पर अभ्यर्थियों को घंटे भर पहले केंद्रों पर पहुंचना होगा। जून में आयोग ने 110 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा करवाई थी, जिसमें 1 लाख 83 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। महीने भर बाद 20 जुलाई को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया है। इसमें मुख्य भाग में 2275 और प्रावधिक भाग में 553 अभ्यर्थियों को रखा है।

मुख्य परीक्षा में 3328 अभ्यर्थी
मुख्य परीक्षा के लिए कुल 3328 अभ्यर्थियों का चयन किया। अब 21 से 26 अक्टूबर के बीच मुख्य परीक्षा रखी गई है। सामान्य अध्ययन के चार, सामान्य हिन्दी व व्याकरण और हिन्दी निबंध का एक-एक पेपर होगा। सुबह 10 से दोपहर 1 बजे का सत्र रखा है। इंदौर, भोपाल, रतलाम, ग्वालियर, सतना, सागर, शहडोल, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बड़वानी जिले में होगी। अधिकारियों के मुताबिक अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र 11 से 19 अक्टूबर तक डाउनलोड कर सकेंगे।

ये रखें है पद
राज्य सेवा परीक्षा 2024 का विज्ञापन दिसंबर 2023 में जारी हुआ था। उस दौरान सिर्फ 60 पद निकाले गए थे। कम पद होने के चलते अभ्यर्थी नाराज थे। उन्होंने पद बढ़ाने के लिए कई बार प्रदर्शन भी किए थे। उसके बाद आयोग ने 50 पद बढ़कर 110 पद किए थे। इसमें एसडीएम, उपपुलिस अधीक्षक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त, वाणिज्य कर निरीक्षक, आबकारी उप निरीक्षक शामिल है।

ये रहा था कटऑफ
अनारक्षित – 160, अनुसूचित जाति- 148, अनुसूचित जनजाति- 140, अन्य पिछड़ा वर्ग – 156, आर्थिक पिछड़ा वर्ग – 154

  • admin

    Related Posts

    इंदौर में 9 हजार सफाईकर्मियों के घरों को सोलर से रोशन किया जाएगा, 270 करोड़ रुपये की बचत होगी

    इंदौर  सस्टेनेबल लिविंग सिटी प्रोग्राम के तहत इंदौर में 9 हजार सफाईकर्मियों के घर सोलर से रोशन करने के लिए नगर निगम और यूनिटी ऑफ नेशनल एक्शन फॉर क्लाइमेट चेंज…

    बालाघाट में सीएम हेल्पलाइन बैठक के दौरान हंसी और पान चबाने पर दो ASI सहित छह पुलिसकर्मी सस्पेंड

     बालाघाट बालाघाट में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस में अनुशासनहीनता पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ गई। एसपी आदित्य मिश्रा ने सख्त रुख अपनाते हुए दो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 3 views
    पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

    आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 4 views
    आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

    BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 4 views
    BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

    IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 4 views
    IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

    आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 5 views
    आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

    आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 2 views
    आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा