बिनोबा नगर में दुर्गा पूजा के दौरान नाबालिग के जेब में रखा मोबाइल फटा

रायगढ़

जिले के बिनोबा नगर में दुर्गा पूजा के आयोजन कार्यक्रम के दौरान अचानक एक मोबाइल ब्लास्ट हो गया, जिससे एक नाबालिग बालक आंशिक रूप से घायल हो गया. विस्फोट के बाद नाबालिग बेहोश हो गया, जिसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है.

यह घटना तब हुई जब पड़ोसी राज्य ओडिशा के हीराकुंड से दुर्गा पूजा में प्रस्तुति देने आए कलाकारों में से एक नाबालिग के जेब में रखा रेडमी कंपनी का मोबाइल  अचानक गर्म होकर फट गया. सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि लड़का कुछ समझ नहीं पाया और मोबाइल विस्फोट हो गया. विस्फोट के कारण नाबालिग घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर मौजूद उमाकांत सोनार नामक एक अन्य कलाकार जो नाबालिग का रिश्ते में मामा लगता है उसने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. मामा के अनुसार आज सुबह बालक और वो दोनों जब आपस में बात कर रहे थे, तभी ये घटना घटी.

घायल लड़के के मामा उमाकांत सोनार ने बताया कि वे ओडिशा से प्रोग्राम करने के लिए वे 12 कलाकारों के समूह के साथ रायगढ़ आया था. उसके साथ भांजा भी घूमने के लिए आया हुआ था. वह कार्यक्रम स्थल के पास खड़ा हुआ था, उसी वक्त ऑटोमेटिक मोबाइल गरम होकर फट गया. लड़के के मामा ने बताया चोट नहीं लगी है बस मोबाइल ब्लास्ट होने की वजह से निकले धुआं से बेहोश हो गया था. फिलहाल घायल का डॉक्टर उपचार कर रहे हैं.

  • admin

    Related Posts

    कोरबा में सनसनी: विवाहिता की मौत पर हत्या की आशंका, दफन शव को फिर निकाला गया बाहर

    कोरबा. उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम भलपहरी में विवाहिता विनीता पाटले की संदिग्ध मौत ने नया मोड़ ले लिया है। दफन के चार दिन बाद प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में…

    व्यापारियों और नागरिकों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन 2026 के नियमों की दी गई जानकारी

    सुकमा. नगर पालिका परिषद सुकमा द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 1 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 1 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी