रोकने पर किसानों को किया लहूलुहान, छत्तीसगढ़-जशपुर में फसल चरने दबंगों ने खेत में छोड़ दिए मवेशी

जशपुर।

जिले के बिजाघाट मुढ़ी गांव में खेत में तैयार फसल चराने को लेकर विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। घटना के अनुसार, कुछ दबंगों ने एक किसान की फसल में मवेशियों को छोड़ दिया, जिससे किसान की फसल को भारी नुकसान हुआ। जब किसान ने मवेशियों को खेत से हटाने का प्रयास किया, तो दबंगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस मारपीट में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें एक किसान को दबंग लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए।

बता दें कि यह घटना सोमवार 7 अक्टूबर की है, जिसमें अमर राम, पुसाे राम और माणु राम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन सभी को पहले बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया, इसके बाद बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। जहां से पूरी तरह स्वस्थ्य होकर लौटने के बाद पीड़ितों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर मदद की गुहार लगाईं है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी शशिमोहन सिंह ने स्थानीय चौकी प्रभारी को घटनास्थल पर भेजकर मामले की जांच के बाद दोषियों पर कारवाई करने के निर्देश दिए हैं।

admin

Related Posts

अधिकारियों की ID इस्तेमाल कर निकाले 26.87 लाख, बैंक कर्मचारी ने सरकारी खजाने में लगाई सेंध

मुंगेली. छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में सरकारी खजाने में सेंधमारी का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. कलेक्ट्रेट के पर्यावरण अधोसंरचना विकास उपकर खाते से लगभग 26.87 लाख रुपये…

अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा, छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन में गिरेगा तापमान

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद, सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद,  सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’