ढाका में दुर्गा पूजा का पांच दिवसीय त्योहार माँ दुर्गा के आह्वान के साथ शुरू हुआ था, मां की मूर्ति पर फेंका पेट्रोल बम

ढाका
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के ताती बाजार इलाके में दुर्गा पूजा पंडाल पर अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम फेंका, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वायरल हो रहे वीडियो में एक घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाते हुए दिखाया गया है। इस घटना के बाद, हमलावर मौके से फरार हो गए। दुर्गा पूजा का पांच दिवसीय त्योहार बुधवार को माँ दुर्गा के आह्वान के साथ शुरू हुआ था।

गुरुवार को चट्टोग्राम के जत्रा मोहन सेन हॉल में दुर्गा पूजा के मंच पर आधा दर्जन लोगों ने इस्लामी क्रांति का आह्वान करते हुए गाने गाए। इस घटना से स्थानीय हिंदू समुदाय में रोष फैल गया। इसके बाद पूजा समिति के संयुक्त महासचिव सजल दत्ता समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से तनाव और बढ़ गया है। प्रसिद्ध बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने घटना पर नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “जिहादी दुर्गा पूजा पंडाल में इस्लामी जिहादी गाने गा रहे हैं। सोचिए अगर हिंदू मस्जिद में नमाज़ के दौरान ‘हरे राम हरे कृष्ण’ गाने लगें तो?” पूजा के दौरान हुई इन घटनाओं ने पूरे देश में चिंता और तनाव का माहौल पैदा कर दिया है।

बता दें कि बांग्लादेश में 1 अक्टूबर से दुर्गा पूजा के दौरान अब तक 35 घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने इन मामलों में 11 केस दर्ज किए हैं, 24 जनरल डायरी (GD) बनाई गई हैं और 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक (IGP) मोहम्मद मोइनुल इस्लाम ने बताया कि देशभर में 32,000 से अधिक पंडालों में पूजा मनाई जा रही है। उन्होंने शुक्रवार को ढाका के बनानी पूजा मंडप का दौरा किया।

admin

Related Posts

ग्लोबल ट्रेड के लिए डबल संकट: होर्मुज के बाद इस समुद्री रास्ते पर संकट, तेल और व्यापार की आपूर्ति हो सकती है प्रभावित

नई दिल्ली मिडिल ईस्ट में जारी जंग अब एक नए और ज्यादा खतरनाक चरण में प्रवेश कर चुकी है. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग में अब हूती…

ईरान में बड़ी ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारी: ट्रंप का प्लान, 2500 नौसैनिक और 3500 सैनिकों के साथ अमेरिकी सेना

वाशिंगटन पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष अब एक निर्णायक और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. 'एसोसिएटेड प्रेस' (AP) और 'वॉशिंगटन पोस्ट' की ताजा रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी मरीन कॉर्प्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर