स्थापना दिवस पर जुटे दस हजार स्वयंसेवक, राजस्थान-जोधपुर में आरएसएस ने किया शस्त्र पूजन

जोधपुर.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जोधपुर महानगर द्वारा पोलो ग्राउंड मैदान पर विजयदशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेजर जनरल राणु सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में यह कार्यक्रम हुआ, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में स्वयंसवेक संघ के सह सर कार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल मौजूद रहे।

जोधपुर के रातानाडा स्थिल पोलो ग्राउंड में यह आयोजन हुआ, जिसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत सहित संघ के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अनुशासन की पालना करते हुए सातवीं पंक्ति में साधारण कार्यकर्ता की तरह बैठे नजर आए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आज विजयदशमी का दिन है। आज का दिन असत्य पर सत्य की विजय, अधर्म पर धर्म की विजय का दिन है लेकिन हम सब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के लिए और भी दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि आज देश को पुन: समृद्ध गौरवशाली बनाने के दृष्टिकोण से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की गई थी। हिंदुओं को एकत्रित कर सर्वसमाज के कल्याण के लिए विश्व बंधुत्व की अपेक्षा और आकांक्षाओं को लेकर इस संघ को खड़ा किया गया था। संगठन आज से 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस शताब्दी वर्ष में संगठन के सभी स्वयंसेवक बेहतर लक्ष्य को लेकर संगठन के कार्य और शक्ति को मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पर्व व्यक्ति के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण दिन क्योंकि यह केवल रावण के दहन का दिन नहीं है। अपितु संकल्प दिवस भी है कि हम अपने जीवन में अपने भीतर अपने बाहर और समाज में जो बुराइयां हैं जो प्रदूषण है उन सबको समाप्त करने के लिए संकल्पबद्ध हों। इस आयोजन में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, पाली सांसद पीपी चौधरी, विधायक अतुल भंसाली, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष और निर्मल गहलोत भी मौजूद रहे।

admin

Related Posts

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल, जैव विविधता और जल बचाव पर जोर

रायपुर छत्तीसगढ़ का पहला रामसर स्थल कोपरा जलाशय आज पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और सामुदायिक सहभागिता का प्रेरणादायक मॉडल बनकर उभर रहा है। “जैव विविधता के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस…

सुकमा का मिनपा हेल्थ सेंटर बना मिसाल, कठिन हालात में हासिल की बड़ी उपलब्धि

रायपुर  अत्यंत सुदूर, पहुंचविहीन एवं संवेदनशील क्षेत्र सुकमा जिले का मिनपा स्वास्थ्य केंद्र आज सेवा, संघर्ष और समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल बन चुका है। जो स्वास्थ्य सेवाएं वर्ष 2022 में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 1 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई