जी स्टूडियोज और अनिल शर्मा ने नए प्रोजेक्ट ‘वनवास’ की घोषणा की

मुंबई,

 जी स्टूडियोज और अनिल शर्मा ने दशहरा के अवसर पर अपने नए प्रोजेक्ट 'वनवास' की घोषणा की है। गदर: एक प्रेम कथा और गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए मशहूर ज़ी स्टूडियोज़ और अनिल शर्मा अब फिल्म वनवास बनाने जा रहे हैं।मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है, जिसमें ,अपने ही अपनों को देते हैं: वनवास का फर्स्ट लुक दिखाया गया है। इसमें राम राम गाना भी है, जो फिल्म के दिव्य माहौल को और बेहतर बनाता है।

अनिल शर्मा ने कहा, रामायण और वनवास एक अलग ही कहानी है, जहां बच्चे अपने माता-पिता को वनवास दिलाते हैं। कलयुग का रामायण जहां अपने ही देते हैं अपनों को वनवास।

ज़ी स्टूडियोज़ के चीफ़ बिज़नेस ऑफ़िसर उमेश कुमार बंसल ने कहा, हम इस तरह की एपिक स्टोरी का समर्थन करके बहुत खुश हैं। यह एक शानदार प्रोजेक्ट है। यह बच्चों और उनके माता-पिता के आधुनिक समय के रिश्ते पर एक नया नज़रिया है। हमारा लक्ष्य दर्शकों को पहले कभी न देखा गया अनुभव प्रदान करने का, और वनवास के साथ, हमें विश्वास है कि हम इसे हासिल करेंगे। यह कहना सही होगा कि वनवास कलयुग की रामायण है।हम इस तरह के शानदार प्रोजेक्ट का समर्थन करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। वनवास आज के पारिवारिक रिश्तों पर एक नया नजरिया पेश करता है, और हमें यकीन है कि यह दर्शकों को असल में एक अनूठा अनुभव देगा।

अनिल शर्मा द्वारा लिखित-निर्मित और निर्देशित फिल्म वनवास जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा वर्ल्ड वाइड रिलीज़ की जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    कुमार सानू ने हिंदी फिल्म “दीप दुर्गा” के लिए दिल को छू लेने वाला गाना रिकॉर्ड किया

    मुंबई,  बॉलीवुड के जानेमाने पार्श्वगायक कुमार सानू ने आने वाली हिंदी फिल्म "दीप दुर्गा" के लिए एक दिल को छू लेने वाला गाना रिकॉर्ड किया है। प्रिंस अब्दुल सिद्दीकी और…

    20 फरवरी को आएगा फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीज़र

    मुंबई, फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स के मेकर्स ने नया पोस्टर जारी करते हुए ऐलान किया है कि फिल्म का टीज़र 20 फरवरी सुबह 9:35 बजे रिलीज होगा। पोस्टर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 3 views
    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा