NLIU के छात्र की भोपाल में होटल से गिरकर मौत, खेल प्रतियोगिता में शामिल होने आया था

भोपाल
गुजरात के गांधीनगर में स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) के एक छात्र की गुरुवार रात भोपाल में एक होटल की चौथी मंजिल से कथित तौर पर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान 19 साल के तुषार माली के तौर पर की है। वह राजस्थान के पाली जिले का रहने वाला था। एनएलयू-गांधीनगर में फर्स्ट ईयर का छात्र, अपनी यूनिवर्सिटी के 83 अन्य छात्रों के साथ नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (एनएलआईयू) में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भोपाल से आया हुआ था।

छात्र शहर के बिजनेस हब चेतक ब्रिज के पास एक होटल में ठहरे हुए थे। गोविंदपुरा के एसएचओ अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि तुषार अपने 7-8 दोस्तों के साथ चौथी मंजिल पर स्थित होटल के कमरे में 'पार्टी' कर रहा था, तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया। तोमर ने बताया कि तुषार को डर लग रहा था कि गेट पर वार्डन है, इसलिए वह खिड़की से बाहर निकलकर होटल के पीछे लोहे के मचान पर चढ़कर भागने की कोशिश करने लगा।

तोमर ने आगे बताया कि तुषार करीब 20 कदम चलकर मचान के खुले हिस्से तक पहुंच गया। उसे इस बात का बिलकुल भी अंदाजा नहीं था और तभी करीब 60 फीट नीचे गिर गया। उसके दोस्त उसे 6 किलोमीटर दूर एम्स-भोपाल ले गए, जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। गोविंदपुरा एसीपी दीपक नायक ने कहा कि होटल ने सफाई और रखरखाव के लिए मेटल फ्रेमवर्क लगाया था, लेकिन इसका एक हिस्सा खुला था, जिससे तुषार की मौत हो गई।

टीओआई की रिपोर्च के अनुसार, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि तुषार ने अकेले ही खिड़की से भागने की कोशिश क्यों की। वजह जानने के लिए पुलिस कमरे में मौजूद अन्य छात्रों से बात कर रही है। गोविंदपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एसएचओ तोमर ने बताया कि तुषार के पिता किशन माली किसान हैं और राजस्थान के पाली में एक दुकान भी चलाते हैं। उसके माता-पिता और बहनें शुक्रवार को भोपाल पहुंचे और शव को अंतिम संस्कार के लिए राजस्थान ले गए।

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा-अद्भुत धाम है नवग्रह शक्तिपीठ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर जिले के डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सहभागिता की। महाशिवरात्रि के अवसर पर नवग्रह शक्तिपीठ परिसर ओम…

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में मध्यप्रदेश करेगा एआई-सक्षम शासन और डीप-टेक नवाचारों का प्रदर्शन

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा ‘मध्यप्रदेश पैवेलियन’ स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण और शहरी प्रबंधन में एआई समाधान होंगे प्रस्तुत भोपाल इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 का आयोजन 16 से 20…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह