आर्ट ऑफ लिविंग ने दशहरे के अवसर पर अपने पहले वेब सीरीज प्रोडक्शन आदि शंकराचार्य का ट्रेलर किया लॉन्च

बेंगलुरु
वैश्विक मानवतावादी और आध्यात्मिक गुरु, गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर की उपस्थिति में आर्ट ऑफ लिविंग ने अपनी पहली वेब सीरीज “आदि शंकराचार्य” का ट्रेलर लॉन्च किया। गुरुदेव ने कहा, "ज्ञान को समय-समय पर पुनर्जीवित करना आवश्यक है। आदि शंकराचार्य ने ज्ञान को पुनर्जीवित किया । उन्होंने भक्ति, ज्ञान और कर्म को एकत्र किया। उनका यही संदेश था कि जीवन दुख नहीं बल्कि आनंद है।"

यह प्रोडक्शन आदि शंकराचार्य के प्रारंभिक वर्षों की कहानी प्रस्तुत करेगा, जिसमें वे भारत भर में यात्रा करते हुए आध्यात्मिक नैतिकताओं और परंपराओं को पुनर्जीवित करते हैं। सीज़न 1 में 10 एपिसोड होंगे। प्रत्येक एपिसोड  लगभग 40 मिनट लंबा और आदि शंकराचार्य के जीवन के पहले आठ वर्षों पर आधारित होंगे।

श्री श्री पब्लिकेशंस ट्रस्ट के ट्रस्टी नकुल धवन ने बताया कि "आदि शंकराचार्य भारतीय इतिहास में एक महत्त्वपूर्ण व्यक्तित्व हैं जिनका नाम तो प्रसिद्ध है लेकिन उनके जीवन की कहानी बहुत से लोगों को पता नहीं है। उनका जीवन बहुत छोटा लेकिन महत्वपूर्ण था, जिसमें उन्होंने देश भर में यात्रा की और सांस्कृतिक ताने-बाने को एकजुट किया। उनके द्वारा स्थापित परंपराएं आज भी जीवित हैं और वे भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के वास्तुकार  हैं।"

इस प्रोजेक्ट के बारे में निर्देशक ओंकार नाथ मिश्रा ने बताया, "यह सीरीज महान आदि शंकराचार्य को समर्पित है, जिनकी बुद्धिमत्ता, ज्ञान और आध्यात्मिक शक्ति ने इस राष्ट्र को आकार दिया। जब भारत 300 से अधिक राज्यों में बंटा हुआ था, उस समय आदि शंकराचार्य ने देश भर में यात्रा की और इसे सनातन धर्म के ध्वज तले एकजुट किया। उनका सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनर्जागरण में योगदान अतुलनीय है और हम उनकी कहानी को आधुनिक दर्शकों के स्वर में जीवंत करना चाहते हैं ।"

आदि शंकराचार्य के ट्रेलर का इस महत्वपूर्ण दिन पर विमोचन भारत के आध्यात्मिक अतीत की ओर एक ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत को दर्शाता है। यह सीरीज 1 नवंबर से आर्ट ऑफ लिविंग ऐप पर उपलब्ध होगी जो इस महान राष्ट्रीय नायक की प्रेरणादायक जीवन की कहानी को विश्व भर के दर्शकों तक पहुंचाएगी।

  • admin

    Related Posts

    कुमार सानू ने हिंदी फिल्म “दीप दुर्गा” के लिए दिल को छू लेने वाला गाना रिकॉर्ड किया

    मुंबई,  बॉलीवुड के जानेमाने पार्श्वगायक कुमार सानू ने आने वाली हिंदी फिल्म "दीप दुर्गा" के लिए एक दिल को छू लेने वाला गाना रिकॉर्ड किया है। प्रिंस अब्दुल सिद्दीकी और…

    20 फरवरी को आएगा फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीज़र

    मुंबई, फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स के मेकर्स ने नया पोस्टर जारी करते हुए ऐलान किया है कि फिल्म का टीज़र 20 फरवरी सुबह 9:35 बजे रिलीज होगा। पोस्टर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 3 views
    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा