मानसून के विदा होते ही प्रदेश में ठंड का आगमन भी शुरू हो जाएगा.

भोपाल

मध्य प्रदेश में मानसून लगभग विदा हो चुका है. प्रदेश के 35 जिलों से बारिश पहले ही विदा हो चुकी थी. आखिरकार मौसम विभाग को प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश की संभावना नजर आ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक 15 अक्टूबर के बाद प्रदेश से मानसून पूरी तरह विदा हो जाएगा. हालांकि आपको बता दें कि हल्की नमी अभी भी आपके आसपास बनी रहेगी. वहीं 12 अक्टूबर तक जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग, सागर और आसपास के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं. इसके बाद प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा. मानसून के विदा होते ही प्रदेश में ठंड का आगमन भी शुरू हो जाएगा.

ग्वालियर-चंबल संभाग में सबसे पहले दस्तक देगी ठंड
मौसम विभाग के आंकड़ों की मानें तो प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद अगले 5-6 दिनों में हल्की ठंड शुरू हो जाएगी. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि 20 से 21 अक्टूबर तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की ठंड शुरू हो सकती है. जिससे आप शुरुआती ठंड का मजा ले सकेंगे. बता दें कि सबसे पहले उत्तर भारत के राज्यों में ठंड शुरू होगी उसके बाद इन राज्यों से होते हुए मध्य भारत और फिर दक्षिण भारत में ठंड प्रवेश करेगी. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दिवाली के त्योहार से पहले ही प्रदेश में ठंड दस्तक दे सकती है. वहीं उत्तर भारत के कुछ राज्यों में हल्की ठंड शुरू हो चुकी है.   

 इस दिन से शुरू होगी गुलाबी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक एमपी में बारिश अपने आखिरी दौर में है. पश्चिमी मप्र में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है. यहां अब बारिश की संभावना नहीं है. जबकि पूर्वी मप्र में हल्की गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. प्रदेश में बारिश बंद होते ही कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी. मौसम विभाग के मुताबिक 20 अक्टूबर से रात के तापमान में गिरावट शुरू होगी और रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे आ सकता है, जबकि दिन का तापमान 33-34 डिग्री के बीच बना रहेगा. दिवाली तक भोपाल समेत पूरे प्रदेश में हल्की ठंड रह सकती है.

admin

Related Posts

एमपी के कई हिस्सों में मौसम ने मारी करवट, 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना

भोपाल   मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे कोहरा छट रहा है ठंड के तीखे तेवर नजर आने लगे हैं। यानी आसमान साफ होते ही उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं…

शादी हुई सिर्फ 1 रुपये में, लेकिन पिता की शर्त पर लौटाए करोड़ों के तोहफे

भिंड मध्यप्रदेश के भिंड में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी का मंडप सजा चुका था, मेहमान मौजूद थे और रस्में चल रही थीं। तभी एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल