21वां दिव्य-कला मेला 17 से 27 अक्टूबर तक जबलपुर में होगा आयोजित

भोपाल

दिव्यांगजन द्वारा तैयार किये जा रहे उत्पादों तथा उनकी शिल्प कौशल का प्रदर्शन करने केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 21वें दिव्य-कला मेला का आयोजन 17 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक जबलपुर में किया जायेगा। राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के दिव्यांग उद्यमियों द्वारा अपने उत्पादों और शिल्प-कला का प्रदर्शन किया जायेगा। दिव्य-कला मेला एमएलबी स्कूल जबलपुर के सामने स्थित मैदान में लगाया जायेगा। दिव्यांगजन की क्षमताओं और शिल्प कौशल को आमलोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किये जा रहे इस मेले में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। आयुक्त, निःशक्तजन संदीप रजक ने कलेक्ट्रेट जबलपुर में मेले की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में दिव्य-कला मेले को भव्य स्वरूप में आयोजित करने के निर्देश दिये गए।

आयुक्त, नि:शक्तजन रजक ने बताया कि दिव्य-कला मेला में स्वयं का व्यवसाय या उद्यम स्थापित करने के इच्छुक दिव्यांगजन को राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त और विकास निगम द्वारा बैंकों से संचालित ऋण योजनाओं की जानकारी दी जायेगी और प्रकरण भी तैयार किये जायेंगे। दिव्यांगजन के जॉब फेयर का आयोजन भी दिव्य-कला मेले के दौरान किया जायेगा।  दिव्यांगजन को रियायती दर पर सहायक उपकरण भी इस मेले में उपलब्ध कराये जाएंगे। उन्होंने बताया कि दिव्य-कला मेले में देश के विभिन्न राज्यों के दिव्यांग उद्यमियों के उत्पादों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी दिव्यांगजन द्वारा तैयार किये गये उत्पादों के प्रदर्शन और विक्रय के लिये स्टॉल आरक्षित किये जायेंगे। दिव्य-कला मेले में खान-पान के स्टॉल भी लगाये जा रहे हैं। इसमें भी स्थानीय दिव्यांगजन को प्राथमिकता दी जायेगी। रजक ने बताया कि मेले के आयोजन को भव्य स्वरूप देने केंद्र एवं राज्य शासन के विभागों, विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों, उद्योग संघों, व्यावसायिक संगठनों तथा रोटरी क्लब एवं लॉयंस क्लब का सहयोग देंगे।

 

  • admin

    Related Posts

    नौकरी की आस पर लगा ब्रेक, 900 अतिथि शिक्षकों को आरक्षण का लाभ नहीं

    भोपाल  मध्यप्रदेश के सरकारी आइटीआई संस्थानों में लंबे समय से कार्यरत लगभग 900 अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर परेशान हैं। विभाग ने 1120 प्रशिक्षण अधिकारी (टीओ) पदों पर भर्ती…

    बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नई पहल, 4100 कुओं पर मुंडेर बनाए जाएंगे, जानवरों की सुरक्षा को दिया जोर

    उमरिया उमरिया स्थित विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। जिला प्रशासन और टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने रिजर्व क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा