जो रूट नहीं तोड़ पाए विराट कोहली का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड, सचिन और लारा से भी रह गए पीछे

मुल्तान
इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले गिने-चुने बल्लेबाज ही हैं और इस लिस्ट में एक नया नाम और जुड़ गया है। इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में 262 रनों की पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। सबसे कम पारियों में 20,000 इंटरनेशनल रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है, जिन्होंने 417 पारियों में यह कारनामा किया है, वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा का नाम साथ में आता है, दोनों ने यह कारनामा 453-453 पारियों में किया है। रूट इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 458 पारियों में 20,000 इंटरनेशनल रनों का आंकड़ा पार किया। सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रूट ने एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया है।

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं, उनके खाते में कुल 34357 रन दर्ज हैं, वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कुमार संगकारा का नाम आता है, जिन्होंने कुल 28016 इंटरनेशनल रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं, जिनके बैट से कुल 27483 इंटरनेशनल रन निकले हैं। चौथे नंबर पर विराट कोहली का नाम आता है, जिन्होंने 27041 इंटरनेशनल रन बनाए हैं। टॉप-5 में इसके बाद महेला जयवर्धने का नाम आता है, जिनके खाते में 25957 इंटरनेशनल रन दर्ज हैं।

छठे, सातवें, आठवें, नौवें और 10वें नंबर पर इसके बाद से क्रम से जैक कालिस (25534), राहुल द्रविड़ (24208), ब्रायन लारा (22358), सनत जयसूर्या (21032) और शिवनारायण चंद्रपाल (20988) के नाम आते हैं। 11वें नंबर पर इंजमाम उल हक हैं और 12वें नंबर पर अब जो रूट आ गए हैं और एबी डिविलियर्स 13वें नंबर पर खिसक गए हैं। इंजमाम ने कुल 20580 इंटरनेशनल रन बनाए हैं, जबकि जो रूट के खाते में कुल 20079 रन हो गए हैं, वहीं एबी डिविलियर्स ने 20014 इंटरनेशनल रन बनाए हैं। 20,000 से ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले यही कुल 13 बैटर्स हैं।

  • admin

    Related Posts

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी