रतना टाटा के निधन पर फिल्मी सितारों ने दी श्रद्धांजलि

मुंबई

प्रसिद्ध उद्योगपति एवं टाटा संस के मानद अध्यक्ष पद्म विभूषण रतन एन टाटा के निधन पर फिल्मी सितारों ने उन्हें श्रंदाजलि दी है। भारत मे दिग्गटज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार की रात निधन हो गया। रतन टाटा के निधन की खबर आने के बाद से देश में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर लोग रतन टाटा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों के सितारों ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

संजय दत्त ने एक्स पर पोस्ट कर रतन टाटा के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, भारत ने आज एक सच्चा दूरदर्शी खो दिया है. वह सत्यनिष्ठा और करुणा के प्रतीक थे जिनका योगदान बिजनेस से परे था, जिसने अनगिनत जिंदगियों को प्रभावित किया।उनकी आत्मा को शांति मिले।

सलमान खान ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर रतन टाटा को नम आखों से श्रद्धांजलि दी है। सलमान खान ने अपनी पोस्ट में लिखा है, मिस्टर रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख हुआ।

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, अपनी दयालुता से आपने लाखों लोगों के जीवन को छुआ। आपके नेतृत्व और उदारता की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। आपने हमारे देश के लिए जो कुछ भी किया उसके प्रति आपके जुनून और समर्पण के लिए धन्यवाद। आप हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं और आपकी बहुत याद आएगी सर।

अजय देवगन ने एक्स पर लिखा, दुनिया एक दूरदर्शी के निधन पर शोक मनाती है। रतन टाटा की विरासत पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी. भारत और उससे परे उनका योगदान अतुलनीय है। हम अत्यंत आभारी हैं। आपकी आत्मा को शांति मिले सर।

अक्षय कुमार ने एक्स अकाउंट पर लिखा, दुनिया उस व्यक्ति को अलविदा कह रही है जिसने सिर्फ एक साम्राज्य से कहीं ज्यादा का निर्माण किया. रतन टाटा के निधन के बारे में सुनकर दिल टूट गया. दयालुता, नवीनता और नेतृत्व की उनकी विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी. रेस्ट इन पीस, एक सच्चे लीजेंड. ॐ शांति।

सुष्मिता सेन अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि क्या शानदार इंसान थे. आर आई पी सर।

करण जौहर ने लिखा, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे मिस्टर रतन टाटा, पूरी दुनिया आपका विजन और आपकी विरासत को आप मिस करेगी।

रोहित शेट्टी ने प्रणाम इमोजी के साथ लिखा है कि रियल हीरो, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।
श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, सर रतन टाटा ने हमें दिखाया कि सच्ची सफलता उन जिंदगियों से मापी जाती है, जिन्हें हम छूते हैं। उनकी प्रेरणा और हमें दयालुता के साथ नेतृत्व करना सिखाने के लिए आभारी हूं। सच्ची विरासतें उन पर बनती हैं, जो हम पीछे छोड़ते हैं… हर चीज के लिए धन्यवाद, सर।

अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दिवंगत रतन टाटा की एक तस्वीर साझा की और लिखा, रतन टाटा की दुखद खबर से बहुत दुखी हूं. उन्होंने अपने हर काम के माध्यम से अखंडता और गरिमा के मूल्यों को बरकरार रखा और वास्तव में भारत के एक प्रतीक और ताज थे। आरआईपी सर, आपने कई जिंदगियों को प्रभावित किया है।

रतन टाटा की करीबी दोस्त रहीं सिमी ग्रेवाल ने लिखा, 'वो कहते हैं कि तुम चले गए। तुम्हारा नुकसान सहन करना बहुत मुश्किल है…बहुत ही मुश्किल। अलविदा मेरे दोस्त।'

तारा सुतारिया ने लिखा, रतन टाटा के निधन की खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। ग्रेट लीडर और सबका दिल जीतने वाले ह्यूमन बींग को अलविदा। रितेश देशमुख एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा है, असा माणूस पुन्हा होणे नाही. यह जानकर बहुत दुख हुआ कि मिस्टर रतन टाटा जी अब नहीं रहे. परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदनाएं. रेस्ट इन ग्लोरी सर।

बोमन इरानी ने लिखा, उद्योग से लेकर, परोपकार, शान-शौकत, मानवता और जानवरों के लिए उनका प्रेम। उन्होंने देश में बड़ा योगदान दिया है। उनके जाने के बाद भी वह सबके लिए इंडिया के हमेशा सर्वश्रेष्ठ नागरिक रहेंगे। वह हमेशा हमारी यादों में रहेंगे।

एस एस राजामौली ने लिखा, 'महापुरुष जन्म लेते हैं और हमेशा जीवित रहते हैं। टाटा उत्पाद का उपयोग किए बिना एक दिन की कल्पना करना कठिन है… रतन टाटा की विरासत रोजमर्रा की जिंदगी में समाहित है। अगर कोई पंचभूतों के साथ समय की कसौटी पर खरा उतर सकता है, तो आप हैं। भारत के लिए आपने जो कुछ भी किया है और अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। उसके लिए आपका धन्यवाद सर। आपने एक ऐसी छाप छोड़ी है जो पीढ़ियों तक याद रहेगी। आपको सलाम… आपका प्रशंसक… जय हिंद।'

वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रतन टाटा की एक पुरानी तस्वीर शेयर की और लिखा, 'आईआइपी, रतन टाटा सर।'

रणदीप हुड्डा ने लिखा, 'भारत का सबसे मूल्यवान व्यक्ति जिनके मूल्यों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। आपकी ईमानदारी और विनम्रता से कई लोगों प्रेरणा मिली है। कभी दिखावा नहीं किया, लेकिन हमेशा स्टार रह #रतन टाटा जी ने जो जीवन जिया, वह हमेशा प्रेरणादायी रहेगा।'

श्रद्धा कपूर ने लिखा, “सर रतन टाटा ने हमें दिखाया कि सच्ची सफलता का मापदंड उन लोगों के जीवन से है, जिन्हें हम छूते हैं। उनकी प्रेरणा और दयालुता के साथ आगे बढ़ने की कला ने हमें बहुत कुछ सिखाया और इसके लिए मैं उनकी आभारी हूं। सच्ची विरासतें उस पर बनती हैं, जो हम पीछे छोड़ते हैं… हर चीज के लिए धन्यवाद, सर।”

राणा दग्गुबाती ने सोशल मीडिया पर टाटा को एक ऐसे नेता के रूप में याद किया, जिन्होंने देश पर अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने पोस्ट किया, 'नेतृत्व, परोपकार और नैतिकता के प्रतीक!! उनकी विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। भारत ने आज एक दिग्गज को खो दिया है। #आरआईपीरतनटाटाटा।

कमल हासन एक्स पर रतन टाटा के योगदान पर प्रकाश डालते हुए एक नोट शेयर है, जिसमें उन्होंने लिखा है, 'रतन टाटा जी मेरे निजी हीरो थे, जिनके जैसा बनने की मैंने पूरी जिंदगी कोशिश की है। एक राष्ट्रीय खजाना जिसका राष्ट्र निर्माण में योगदान आधुनिक भारत की कहानी में हमेशा के लिए अंकित रहेगा. उनकी असली समृद्धि भौतिक संपदा में नहीं बल्कि उनकी नैतिकता, ईमानदारी, विनम्रता और देशभक्ति में निहित थी।

चिरंजीवी ने एक्स पर रतन टाटा की थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की और लिखा है, यह सभी भारतीयों के लिए दुखद दिन है. पीढ़ियों से एक भी भारतीय ऐसा नहीं है, जिसका जीवन किसी न किसी तरह से उनकी सेवाओं से प्रभावित न हुआ हो।

जूनियर एनटीआर ने एक्स पर लिखा है, 'उद्योग जगत के दिग्गज, सोने का दिल। रतन टाटा जी के निस्वार्थ परोपकार और दूरदर्शी नेतृत्व ने अनगिनत लोगों के जीवन को बदल दिया है। भारत उनका ऋणी है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। नयनतारा ने एक्स पर रतन टाटा के गोल्डन वर्ल्ड के साथ एक टेस्ट फोटो पोस्ट किया है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'हम में से कई लोगों के लिए एक प्रेरणा।आप बहुत याद आएंगे सर'।

थलपति विजय ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है, 'रतन टाटा जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। एक दूरदर्शी नेता, एक दयालु आत्मा और भारतीय उद्योग के एक सच्चे प्रतीक, उनकी विरासत हमें हमेशा प्रेरित करेगी। समुदायों के उत्थान और एक बेहतर भारत के निर्माण के लिए उनका समर्पण बेजोड़ है. शांति से आराम करें, सर. आपकी दयालुता और बुद्धिमत्ता की बहुत याद आएगी।

 

 

admin

Related Posts

Bigg Boss 17 फेम अनुराग डोभाल का छलका दर्द, 10 करोड़ की बाइक कलेक्शन बेचने का खुलासा

बिग बॉस 17' के कंटेस्टेंट रहे और फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल बीते कुछ समय से किसी न किसी वजह से हेडलाइन्स में बने हुए हैं. परिवार संग अनबन और एक्सीडेंट…

गोविंदा ने स्टेज पर लगाए ठुमके, डांस देख फैंस हुए दीवाने

90s के सुपरस्टार गोविंदा की बात ही कुछ और है. आज भले ही उनके पास फिल्में नहीं हैं. उनके सितारे गर्दिश में चल रहे हैं, फिर भी उन्हें देखकर फैंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 2 views
CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल